भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियां बाजर में जल्द ही नई पांच दमदार एसयूवी लॉन्च करने जा रही हैं। आज हम आपको उन्हीं एसयूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जल्दी ही सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। वहीं इन एसयूवी की कीमत 10 से 15 लाख रुपये के बीच रहने वाली है।
भारत में लॉन्च होने वाली हैं ये पांच शानदार और दमदार SUV, काउंटडाउन हो चुका है शुरू!
MG ZS Petrol
एमजी मोटर इस कार को पेट्रोल इंजन में लॉन्च करने जा रही है। कार 2021 में पहली छमाही में लॉन्च की जाएगी। भारत में कार की कीमत 11 से 13 लाख रुपये तक रहने की उम्मीद है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में भारत में MG ZS EV लॉन्च की थी। एमजी ZS EV की बात करें तो कार की बैटरी 6 से 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसकी बैटरी - 44.5 kWh और माइलेज फुल चार्जिंग में 340 किलोमीटर तक का है। जबकि इसकी रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह कार बाजार में 20.88 लाख रुपये में उपलब्ध है।
Volkswagen Taigun
फॉक्सवैगन टिगुआन को कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया था। यह कार बाजार में दो इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। जानकारी के मुताबिक यह कार 2021 की पहली छमाही में लॉन्च की जाएगी। वहीं इस कार की कीमत 10 से 15 लाख रुपये के बीच रहने की संभावना है। कार के 1.0 लीटर टीएसआई (110पीएस / 200एएम) और 1.5-लीटर टीएसआई यूनिट (150पीएस / 250एनएम), जिसमें CNG वैरिएंट बाद में पेश किए जाने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक Tiguan के दोनों इंजन ऑप्शन को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक के साथ-साथ DSG (डुअल-क्लच) ऑटोमैटिक (1.5-लीटर) ट्रांसमिशन के साथ पेश करेगी। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा से छोटी है लेकिन यह कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक बड़े सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च होगी।
Tata Blackbird
टाटा भारत में अपनी नई एसयूवी लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसे Blackbird कोडनेम दिया है। जानकारी के मुताबिक टाटा मोटर्स ने इस कार को चीनी कंपनी Chery के Tiggo 5X के तर्ज पर तैयार किया गया है। कंपनी ने इस कार को अल्फा प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, जिस पर Altroz को तैयार किया गया था। भारत में इसकी कीमत 9 से 14 लाख रुपये के बीच रहने केी उम्मीद है।
Mahindra Thar
महिंद्रा अपनी नई थार को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। बाजार में महिंद्रा थार की अपनी एक अलग पहचान है। भारतीय बाजार में यह काफी पॉपुलर है। कंपनी इसे 10 से 14 लाख रुपये की कीमत के साथ लॉन्च करेगी।