फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में लॉन्च होने वाली हैं ये पांच शानदार और दमदार SUV, काउंटडाउन हो चुका है शुरू!

Sat, 18 Apr 2020 01:42 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 18 Apr 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
5 powerful SUV to be launched in India know the price and features
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : AmarUjala

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियां बाजर में जल्द ही नई पांच दमदार एसयूवी लॉन्च करने जा रही हैं। आज हम आपको उन्हीं एसयूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जल्दी ही सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। वहीं इन एसयूवी की कीमत 10 से 15 लाख रुपये के बीच रहने वाली है।  


 

5 powerful SUV to be launched in India know the price and features
MG ZS Petrol - फोटो : social media

MG ZS Petrol

एमजी मोटर इस कार को पेट्रोल इंजन में लॉन्च करने जा रही है। कार 2021 में पहली छमाही में लॉन्च की जाएगी। भारत में कार की कीमत 11 से 13 लाख रुपये तक रहने की उम्मीद है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में भारत में MG ZS EV लॉन्च की थी। एमजी ZS EV की बात करें तो  कार की बैटरी 6 से 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसकी बैटरी - 44.5 kWh और माइलेज फुल चार्जिंग में 340 किलोमीटर तक का है। जबकि इसकी रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह कार बाजार में 20.88 लाख रुपये में उपलब्ध है।

5 powerful SUV to be launched in India know the price and features
Volkswagen Taigun  - फोटो : Volkswagen

Volkswagen Taigun

फॉक्सवैगन टिगुआन को कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया था। यह कार बाजार में दो इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। जानकारी के मुताबिक यह कार 2021 की पहली छमाही में लॉन्च की जाएगी। वहीं इस कार की कीमत 10 से 15 लाख रुपये के बीच रहने की संभावना है। कार के 1.0 लीटर टीएसआई (110पीएस / 200एएम) और 1.5-लीटर टीएसआई यूनिट (150पीएस / 250एनएम), जिसमें CNG वैरिएंट बाद में पेश किए जाने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक Tiguan के दोनों इंजन ऑप्शन को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक के साथ-साथ DSG (डुअल-क्लच) ऑटोमैटिक (1.5-लीटर) ट्रांसमिशन के साथ पेश करेगी। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा से छोटी है लेकिन यह कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक बड़े सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 powerful SUV to be launched in India know the price and features
Chery Tiggo 5X - फोटो : Social Media

Tata Blackbird

टाटा भारत में अपनी नई एसयूवी लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसे Blackbird कोडनेम दिया है। जानकारी के मुताबिक टाटा मोटर्स ने इस कार को चीनी कंपनी Chery के Tiggo 5X के तर्ज पर तैयार किया गया है। कंपनी ने इस कार को अल्फा प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, जिस पर Altroz को तैयार किया गया था। भारत में इसकी कीमत 9 से 14 लाख रुपये के बीच रहने केी उम्मीद है।

विज्ञापन
5 powerful SUV to be launched in India know the price and features
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra

Mahindra Thar

महिंद्रा अपनी नई थार को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। बाजार में महिंद्रा थार की अपनी एक अलग पहचान है। भारतीय बाजार में यह काफी पॉपुलर है। कंपनी इसे 10 से 14 लाख रुपये की कीमत के साथ लॉन्च करेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed