दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी ह्यूंदै (Hyundai) ने दक्षिण कोरिया में अक्तूबर 2026 के आधिकारिक लॉन्च से पहले अपनी नई पीढ़ी की 2027 ह्यूंदै ट्यूसॉन (2027 Hyundai Tucson) के टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है।
{"_id":"6ab3e117584bb53a9a0d32a5","slug":"2027-hyundai-tucson-tech-specs-revealed-gets-hybrid-powertrain-larger-dimensions-and-ai-features-2026-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2027 ह्यूंदै ट्यूसॉन एसयूवी हुई पेश: मिली हाइब्रिड तकनीक, बड़ा साइज और AI फीचर्स, जानें पावर और खासियतें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2027 ह्यूंदै ट्यूसॉन एसयूवी हुई पेश: मिली हाइब्रिड तकनीक, बड़ा साइज और AI फीचर्स, जानें पावर और खासियतें
Wed, 23 Sep 2026 07:54 PM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:54 PM IST
सार
Hyundai ने दक्षिण कोरिया में अपनी नई 2027 Tucson के तकनीकी स्पेसिफिकेशन जारी कर दिए हैं। SUV को अक्टूबर 2026 में दक्षिण कोरियाई बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
2027 Hyundai Tucson
- फोटो : Hyundai
2027 Hyundai Tucson
- फोटो : Hyundai
2027 Hyundai Tucson के इंजन ऑप्शंस और हाइब्रिड परफॉर्मेंस कैसी होगी?
नई पीढ़ी की टक्सन को दो पावरफुल पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा:- 1.6L टर्बो-पेट्रोल इंजन: यह 1.6-लीटर 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन 193 hp की पावर और 265 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह पुराना मॉडल से 13 hp अधिक पावर देता है।
- 1.6L टर्बो-हाइब्रिड इंजन: इसमें ह्यूंदै की नेक्स्ट-जनरेशन हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो 245 hp की संयुक्त पावर देती है।
- माइलेज: कंपनी इसके लिए 17.4 किमी प्रति लीटर के माइलेज का दावा करती है।
- इनर्शियल ड्राइविंग गाइडेंस: हाइब्रिड मॉडल में यह विशेष फीचर मिलेगा, जो ड्राइवर को सही समय पर एक्सीलेटर से पैर हटाने का सुझाव देगा ताकि ईंधन की खपत को कम किया जा सके।
2027 Hyundai Tucson
- फोटो : Hyundai
साइज और डाइमेंशन के मामले में नई टक्सन कितनी बड़ी और आरामदायक हुई है?
2026 में सामने आई नई 2027 ट्यूसॉन का केबिन और ओवरऑल साइज पहले से काफी बड़ा हो गया है:- लंबाई व चौड़ाई: यह पुराने मॉडल से 60 mm ज्यादा लंबी और 40 mm ज्यादा चौड़ी है।
- व्हीलबेस: इसके व्हीलबेस को 30 mm बढ़ाया गया है, जिससे रियर पैसेंजर्स के लिए लेगरूम बेहतर हुआ है।
- हेडरूम व डोर ओपनिंग: रियर-सीट हेडरूम 29 mm बढ़कर 1,031 mm हो गया है। इसके अलावा, पिछले दरवाजे अब 73 डिग्री के बजाय 83 डिग्री के वाइड एंगल तक खुलते हैं, जिससे कार में चढ़ना और उतरना बेहद आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
2027 Hyundai Tucson
- फोटो : Hyundai
सस्पेंशन, केबिन इंसुलेशन और एनवीएच लेवल्स में क्या सुधार किए गए हैं?
ह्यूंदै ने नई ट्यूसॉन की राइड क्वालिटी और स्थिरता को बेहतर बनाने के लिए बॉडी स्ट्रक्चर और सस्पेंशन में बड़े तकनीकी बदलाव किए हैं:- मजबूत सस्पेंशन और बॉडी रोल: फ्रंट और रियर सस्पेंशन माउंटिंग पॉइंट्स को रीइन्फोर्स किया गया है। नए सस्पेंशन वाल्व के कारण बॉडी साइज बड़ा होने के बावजूद हाई-स्पीड कॉर्नरिंग के दौरान बॉडी रोल नहीं बढ़ता।
- ई-ट्रैक्शन तकनीक: हाइब्रिड वेरिएंट में मिलने वाली यह तकनीक इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करके कार की बॉडी मूवमेंट (झटकों) को नियंत्रित करती है।
- बेहतर इंसुलेशन: डैशबोर्ड में अधिक साउंड इंसुलेशन, रीवाइज्ड इंजन माउंट्स और दरवाजों में मोटे शीशों का इस्तेमाल हुआ है। जिससे केबिन के अंदर हवा, इंजन और सड़क का शोर बेहद कम आता है।
विज्ञापन
2027 Hyundai Tucson
- फोटो : Hyundai
हाई-टेक सेफ्टी, AI फीचर्स और इंटीरियर में क्या-क्या नया मिलता है?
2027 टक्सन का केबिन प्रीमियम फ्लोटिंग-स्टाइल डैशबोर्ड और D-कट स्टीयरिंग व्हील के साथ पूरी तरह नया नजर आता है:- डिस्प्ले व कनेक्टिविटी: इसमें 12.9-इंच या 17-इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो Gleo AI के साथ नए 'Pleos Connect' सिस्टम पर चलता है। यह ऐप मार्केट को भी सपोर्ट करता है।
- ग्राउंड व्यू और रिवर्स असिस्ट: इसमें 'ग्राउंड व्यू' फंक्शन मिलता है जो स्क्रीन पर कार के ठीक नीचे की जमीन दिखाता है। इसके अलावा, मेमोरी-बेस्ड रिवर्स असिस्ट फीचर पहले तय किए गए रास्ते पर अपने आप स्टीयरिंग संभालकर कार को रिवर्स कर देता है।
- सेफ्टी फीचर्स: सुरक्षा के लिए 9 एयरबैग (स्टैंडर्ड), नेविगेशन-बेस्ड एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और फ्रंट व रियर कोलिजन-अवॉयडेंस असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- रंग और इंटीरियर थीम्स: केबिन 4 सिंगल-टोन और 3 डुअल-टोन (जैसे ब्लैक व सैंड बेज, मड ग्रे) थीम्स में उपलब्ध होगा। वहीं एक्सटीरियर में 8 कलर ऑप्शंस मिलेंगे। जिनमें 5 नए शेड्स- सेरेनिटी व्हाइट पर्ल, ड्रिफ्टवुड ग्रे मैट और रेडरॉक ऑरेंज मैट शामिल हैं।