फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2023 Force Gurkha 5-door: आ रही है यह दमदार 5-डोर एसयूवी, महिंद्रा और मारुति को मिलेगी कड़ी टक्कर

Wed, 26 Oct 2022 06:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 26 Oct 2022 06:50 PM IST
विज्ञापन
2023 Force Gurkha 5 Door Launch Date in India Know Power Specs Details 5 door suv in india News in Hindi
Force Gurkha SUV - फोटो : For Reference Only
लॉन्ग-व्हील-बेस 4X4 SUV सेगमेंट को भारतीय बाजार में नई प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। जिसके उत्साही लोग 5-डोर Mahindra Thar का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। हालांकि, Force Motors (फोर्स मोटर्स) इस सेगमेंट में महिंद्रा को अकेले ही पूरा फायदा उठाने नहीं देगी। क्योंकि कार निर्माता अपनी गुरखा एसयूवी के नए 5-डोर वर्जन की टेस्टिंग कर रही है, जिसे हाल ही में स्पॉट किया गया है। 


डीलरशिप पर नई 2023 Force Gurkha (2023 फोर्स गुरखा) 5-डोर की लेटेस्ट तस्वीरें इसके लॉन्च पर इशारा कर रही हैं। हो सकता है अगले साल की शुरुआत में इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि 2023 Force Gurkha 5-डोर वर्जन से क्या उम्मीद की जा सकती है।
2023 Force Gurkha 5 Door Launch Date in India Know Power Specs Details 5 door suv in india News in Hindi
2023 Force Gurkha 5 Door Spotted at Dealership - फोटो : For Reference Only
लुक और डिजाइन
Force Gurkha का 5-डोर वर्जन एसयूवी इस समय बिकने वाले 3-डोर वर्जन के जैसा ही दिखता है। इसमें फ्रंट-एंड डिजाइन, हेडलाइट्स, स्नोर्कल और बंपर को वैसा ही बनाए रखा गया है। डिजाइन में सबसे अहम बदलाव यह है कि इसमें दो और दरवाजों को जोड़ा गया है और 5-डोर वर्जन अपने शॉर्ट-व्हील-बेस मॉडल की तुलना में काफी लंबा है। एक और ध्यान देने वाला अंतर ऑल-टेरेन (एटी) टायरों में एक नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील हैं। ऑल-टेरेन इसके 3-डोर मॉडल में भी मिलता है। 
2023 Force Gurkha 5 Door Launch Date in India Know Power Specs Details 5 door suv in india News in Hindi
Force Gurkha - फोटो : Force Motors
इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर भी 3-डोर Force Gurkha के जैसे ही हैं जिसमें डैश और अन्य चीजें ग्रे कलर की हैं। इसमें वही 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मैन्युअल एसी और समान डैश लेआउट मिलता है। इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव की बात की जाए तो इसमें बैठने के लिए एक अतिरिक्त पंक्ति को जोड़ा गया है।

आगे की सीटें वैसी हैं, जबकि दूसरी पंक्ति में बेंच सीटें मिलती हैं। वहीं, तीसरी पंक्ति में फ्रंट फेसिंग कैप्टन सीटें दी गई हैं। इससे 2023 फोर्स गोरखा नए भारतीय नियमों का पालन करता है जिसके तहत सभी सवारों को सीटबेल्ट पहनना अनिवार्य है। फोर्स मोटर्स दूसरी और तीसरी पंक्ति में बैठने के लेआउट में ऑप्शंस दे सकती है। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग की तारीख के नजदीक आने पर एसयूवी के बारे में ज्यादा डिटेल्स उपलब्ध होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2023 Force Gurkha 5 Door Launch Date in India Know Power Specs Details 5 door suv in india News in Hindi
Force Gurkha SUV - फोटो : Force Motors
इंजन पावर
2023 Force Gurkha 5-डोर वर्जन में मर्सिडीज से ली गई उसी 2.6-लीटर डीजल इंजन को इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। यह इंजन 90 bhp और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। हालांकि इस एसयूवी में ज्यादा पावरफुल 140 bhp इंजन मिलने की भी संभावनाएं हो सकती हैं।

5-डोर फोर्स गुरखा में पार्ट-टाइम मैनुअल 4X4 सिस्टम भी मिल सकता है। कम से कम कुछ ट्रिम्स के साथ यह एक विकल्प के रूप में दिया जा सकता है। क्योंकि इस एसयूवी के नजदीकी प्रतिस्पर्धियों में भी इसमें होने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो, उम्मीद करें कि मैन्युअल डिफ-लॉक का भी ऑप्शन मिलेगा।
विज्ञापन
2023 Force Gurkha 5 Door Launch Date in India Know Power Specs Details 5 door suv in india News in Hindi
Force Gurkha - फोटो : For Reference Only
कीमत और मुकाबला
भारतीय बाजार में लॉन्चिंग होने पर, 2023 Force Gurkha 5-डोर की एक्स-शोरूम कीमत 16 लाख रुपये हो सकती है। इसका मुकाबला आने वाली Mahindra Thar 5-डोर और Suzuki Jimny 5-डोर से होगा जिन्हें भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed