फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki Wagon R 2022: मारुति ने लॉन्च की 2022 वैगनआर फेसलिफ्ट वर्जन, मिले कई एडवांस्ड फीचर्स, माइलेज भी ज्यादा, जानें कीमत

Sat, 26 Feb 2022 03:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 03:15 PM IST
विज्ञापन
2022 Maruti Suzuki WagonR Facelift launched in India Maruti Suzuki launches maruti suzuki wagon r 2022 model know price features specifications
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने नई अपडेटेड 2022 बलेनो फेसलिफ्ट लॉन्च करने के कुछ ही दिनों बाद 2022 WagonR facelift (2022 वैगनआर फेसलिफ्ट) वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस हैचबैक को हाल ही में एक कमर्शियल शूट के दौरान देखा गया था। अब यह अंदर और बाहर दोनों जगह नए डिजाइन में आएगी। इसे अब ज्यादा कुशल 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलते हैं। साथ ही CNG को ज्यादा वैरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। नई वैगनआर में ऑटोमैटिक वैरिएंट में एक अतिरिक्त सेफ्टी फीचर दिया गया है। और कुछ मामूली कॉस्मेटिक बदलाव भी हुए हैं। मारुति ने इस मौके का इस्तेमाल वैरिएंट्स में कुछ बदलाव करने के लिए भी किया है। साथ ही फ्लीट सेगमेंट के लिए वैगन आर का नया Tour H3 (टूर एच3) वर्जन पेश किया है।
2022 Maruti Suzuki WagonR Facelift launched in India Maruti Suzuki launches maruti suzuki wagon r 2022 model know price features specifications
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
इंजन और पावर
2022 Maruti Suzuki WagonR (2022 मारुति सुजुकी वैगनआर) में 1.0-लीटर के-सीरीज डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन और 1.2-लीटर इंजन मिलता है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होंगे। यह 1.0-लीटर इंजन के साथ कंपनी-फिटेड S-CNG वर्जन के साथ भी पेश की गई है। कूल्ड ऐग्जास्ट गैस रीसर्क्युलेशन (EGR) के साथ डुअल जेट, डुअल वीवीटी टेक्नोलॉजी व्हीकल को ज्यादा माइलेज देने में मदद करती है। 
2022 Maruti Suzuki WagonR Facelift launched in India Maruti Suzuki launches maruti suzuki wagon r 2022 model know price features specifications
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
पहले से ज्यादा माइलेज
माइलेज के लिए पहले से ही जानी जाने वाली मारुति सुजुकी ने वैगन आर के अपडेटेड इंजनों की बदौलत इसके माइलेज को बेहतर बनाने में कामयाब रही है। कंपनी 1.0-लीटर इंजन सिर्फ पेट्रोल इंजन वाले VXI AMT ट्रिम में 25.19 किमी प्रति लीटर माइलेज का दावा करती है।  जो पहले की तुलना में 16 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं सीएनजी वर्जन में आधिकारिक तौर पर 34.05 किमी प्रति किलोग्राम माइलेज का दावा किया गया है, जो कि पहले की तुलना में 5 प्रतिशत ज्यादा है। 1.2-लीटर पेट्रोल ZXI AMT और ZXI+ AMT ट्रिम्स में 24.43 किमी प्रति लीटर का दावा करती है, जो कि 19 प्रतिशत ज्यादा है। 
 
2022 Maruti Suzuki Wagon R माइलेज (ARAI प्रमाणित)
वैरिएंट माइलेज
1.0 LXI 24.35 किमी प्रति लीटर
1.0 LXI Tour H3 25.40 किमी प्रति लीटर
1.0 LXI CNG 34.05 किमी प्रति किलो (CNG मोड)
1.0 LXI CNG Tour H3 34.73 किमी प्रति किलो (CNG मोड)
1.0 VXI 24.35 किमी प्रति लीटर
1.0 VXI AMT 25.19 किमी प्रति लीटर
1.0 VXI CNG 34.05 किमी प्रति किलो (CNG मोड)
1.2 ZXI 23.56 किमी प्रति लीटर
1.2 ZXI AMT 24.43 किमी प्रति लीटर
1.2 ZXI+ 23.56 किमी प्रति लीटर
1.2 ZXI+ AMT 24.43 किमी प्रति लीटर
1.2 ZXI+ Dual Tone 23.56 किमी प्रति लीटर
1.2 ZXI+ AMT Dual Tone 24.43 किमी प्रति लीटर
विज्ञापन
विज्ञापन
2022 Maruti Suzuki WagonR Facelift launched in India Maruti Suzuki launches maruti suzuki wagon r 2022 model know price features specifications
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
नए फीचर्स
अपडेटेड वैगनआर में कुछ खास नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। जैसे पेट्रोल वैरिएंट में ISS (आईएसएस) और एजीएस वैरिएंट में हिल होल्ड असिस्ट फीचर्स को जोड़ा गया है। इसके अलावा, कार को अब 4 स्पीकर के साथ स्मार्टफोन नेविगेशन के साथ 17.78 cm (7-इंच) स्मार्टप्ले स्टूडियो भी मिलता है। इसके अलावा, यह ग्राहकों को कनेक्टेड ड्राइविंग एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए क्लाउड-आधारित सर्विस को भी सपोर्ट करता है। 
विज्ञापन
2022 Maruti Suzuki WagonR Facelift launched in India Maruti Suzuki launches maruti suzuki wagon r 2022 model know price features specifications
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
12 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स
2022 Maruti WagonR facelift में पहले की तुलना में ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। नई वैगनआर HEARTECT प्लेटफॉर्म के साथ अपने पैसेंजर के लिए बेहतर सेफ्टी ऑफर करती है। इसमें हिल होल्ड असिस्ट (स्टैंडर्ड), डुअल एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), रियर पार्किंग सेंसर, एबीएस के साथ ईबीडी, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सिक्योरिटी अलार्म, फ्रंट फॉग लैंप, बजर के साथ सीट बेल्ट रिमाइंडर, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर, स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक और चाइल्ड प्रूफ रियर डोर लॉक सहित 12 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स होंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed