Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
2022 maruti suzuki brezza vs tata nexon compare maruti brezza and tata nexon brezza and nexon comparison tata nexon vs maruti brezza
{"_id":"62bd931fd1e411670b23203e","slug":"2022-maruti-suzuki-brezza-vs-tata-nexon-compare-maruti-brezza-and-tata-nexon-brezza-and-nexon-comparison-tata-nexon-vs-maruti-brezza","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2022 Maruti Suzuki Brezza vs Tata Nexon: नजदीकी कीमत वाली इन दोनों एसयूवी में है कितना अंतर, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2022 Maruti Suzuki Brezza vs Tata Nexon: नजदीकी कीमत वाली इन दोनों एसयूवी में है कितना अंतर, जानें डिटेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
2022 Maruti Suzuki Brezza (2022 मारुति सुजुकी ब्रेजा) आखिरकार भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। नए फीचर्स और अपडेट के साथ पेश की गई ब्रेजा के अपनी बाजार हिस्सेदारी वापस हासिल करने की उम्मीद है। हालांकि, वर्ष 2016 की तुलना में, जब देश में पहली बार कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च की गई थी, बाजार का तौर-तरीका निश्चित रूप से बदल गया है। ब्रेजा के कई प्रतिद्वंद्वी भी सामने आए हैं। अब 2022 में बिक्री के मामले में Tata Nexon देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बन गई है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि 2022 मारुति सुजुकी ब्रेजा अपने सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वियों में एक टाटा नेक्सन की तुलना में कैसी है।
2 of 7
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
इंजन और गियरबॉक्स में क्या है फर्क
Brezza में न्यू जेनरेशन 1.5-लीटर K-Series माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 102 bhp का पावर और 135 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन एक मैनुअल गियरबॉक्स के साथ-साथ स्टीयरिंग पर मौजूद पैडल शिफ्टर्स के साथ एक ऑटोमैटिक यूनिट के साथ आता है।
3 of 7
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
Nexon में 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन या 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है। इसका पेट्रोल इंजन 120 PS का पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, डीजल इंजन 110 PS का पावर और 260 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इन दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड एमटी या 6-स्पीड एमटी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
साइज के कितना अंतर
नई मारुति सुजुकी ब्रेजा अपने पिछले मॉडल की तरह ही लंबी और चौड़ी है। हालांकि, यह अब पुराने मॉडल से 45 mm ऊंची है। नई ब्रेजा की लंबाई 3,995 mm, चौड़ाई 1,790 mm और ऊंचाई 1,685 mm है। वहीं इसका व्हीलबेस 2,500 mm लंबा है।
विज्ञापन
5 of 7
Tata Nexon Facelift
- फोटो : social media
वहीं दूसरी ओर, टाटा नेक्सन की लंबाई 3,994 mm, चौड़ाई 1,811 mm और ऊंचाई 1,607 mm लंबा है। नेक्सन का व्हीलबेस 2,498 mm लंबा है। व्हील साइज की बात करें तो इन दोनों कॉम्पैक्ट एसयूवी में 16-इंच व्हील्स मिलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।