{"_id":"60127de18ebc3e08b04aa57d","slug":"2021-triumph-speed-triple-1200-rs-launched-in-india-2021-triumph-speed-triple-1200-rs-price-in-india-triumph-bikes-in-india-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2021 Triumph Speed Triple 1200 RS भारत में लॉन्च, 'स्पीड ट्रिपल' सीरीज की अब तक की सबसे पावरफुल बाइक, जानें खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2021 Triumph Speed Triple 1200 RS भारत में लॉन्च, 'स्पीड ट्रिपल' सीरीज की अब तक की सबसे पावरफुल बाइक, जानें खूबियां
Thu, 28 Jan 2021 02:33 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
2021 Triumph Speed Triple 1200 RS
- फोटो : Triumph
ब्रिटेन की प्रीमियम मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी Triumph Motorcycles India (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया) ने अपनी ऑल-न्यू मोटरसाइकिल Speed Triple 1200 RS (स्पीड ट्रिपल 1200 आरएस) को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस दमदार बाइक को भारत में 16.95 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ पेश किया है। कंपनी के मुताबिक नई स्पीड ट्रिपल 1200 आरएस 'स्पीड ट्रिपल' सीरीज की अब तक का सबसे पावरफुल बाइक है। Triumph Speed Triple 1200 RS मोटरसाइकिल की बुकिंग कंपनी की किसी भी अधिकृत डीलरशिप में कराई जा सकती है।
2021 Triumph Speed Triple 1200 RS
- फोटो : Triumph
इंजन
नई 2021 Triumph Speed Triple 1200 RS मोटरसाइकिल में ऑल-न्यू 1160 cc, 3-सिलेंडर वाला लिक्विड कूल्ड, 12 वॉल्व DOHC इनलाइन इंजन मिलता है। यह इंजन पुराने मॉडल की तुलना में बड़ा और 7 किग्रा हल्का है। बाइक निर्माता के मुताबिक इस इंजन को 'अपने Moto2 रेस इंजन प्रोग्राम से प्रेरित हो कर विकसित किया गया है।' यह इंजन 10,750 rpm पर 180hp पावर और 9,000 rpm पर 125 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। नई बाइक में मिलने वाला इंजन पहले से ज्यादा पावरफुल है और यह 30hp का पावर और 8 Nm टॉर्क ज्यादा जेनरेट करता है। इस दमदार बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथबाइ-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर स्टैंडर्ड दिया गया है। कंपनी का कहना है कि अबतक की सभी स्पोर्ट्स नैकेड ट्रायम्फ मोटरसाइकिल में इसकी रफ्तार सबसे ज्यादा है।

फीचर्स
नई 2021 Triumph Speed Triple 1200 RS में पुराने मॉडल की तुलना में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। बाइक का लुक पुराने मॉडल के मुकाबले काफी अग्रेसिव और स्लीक है। बाइक के फ्रंट में शार्प लुक वाली ऑल LED हैडलैंप्स, आइब्रो स्टाइल वाली DRLs दी गई हैं। इसके साथ ही नई बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नया 5 इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। बाइक में 'माई कनेक्टिविटी' सिस्टम मिलेगा, जो राइडर को टर्न बाई टन नेविगेशन, गो प्रो कंट्रोल्स जैसी जानकारी देगा। इसके अलावा इस बाइक में सेल्फ कैंसलिंग इंडीकेटर्स, की लेस एंट्री, कार्बन फाइबर वाला फ्रंट मडगार्ड, इंटरचेंजेबल पिलियन सीट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने अपनी इस बाइक को दो रंगों - मैट सिल्वर आइस और सैपियर ब्लैक के साथ पेश किया गया है।

राइडिंग मोड्स
नई 2021 Triumph Speed Triple 1200 RS में 5 राइडिंग मोड मिलते हैं। इनमें रेन, रोड, स्पोर्ट, ट्रैक और राइडर शामिल हैं। बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, फ्रंट व्हील लिफ्ट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी अपनी नई 2021 Triumph Speed Triple RS की 16,000 किलोमीटर पर सर्विस के साथ 2 साल की अनलिमिटेड माइलेज वॉरंटी भी दे रही है।

ब्रेकिंग
नई 2021 Triumph Speed Triple 1200 RS बाइक के फ्रंट में OC-ABS, Brembo Stylema मोनोब्लॉक कैलिपर्स के साथ ट्विन 320 mm फ्लोटिंग डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं। रियर में Brembo ट्विन पिस्टर कैलिपर और OC-ABS के साथ सिंगल 220mm डिस्क ब्रेक सेटअप दिया गया है। इस बाइक का व्हीलबेस 1445 mm है। इस मोटरसाइकिल में 15.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। भारतीय ट्रायम्फ लाइन-अप में स्ट्रीट ट्रिपल RS की जगह नई स्पीड ट्रिपल 1200 RS के नीचे की होगी।