फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BS6 इंजन के साथ आई Toyota Yaris, इसके फीचर्स के आगे फेल हैं Honda City और Ciaz!

Thu, 23 Jan 2020 05:58 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 23 Jan 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
Honda city, Maruti ciaz rival 2020 Toyota Yaris launch with BS6 Engine, Comes with many features
Toyota Yaris

Toyota ने गुपचुप से अपनी सेडान कार Toyota Yaris को BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। टोयोटा ने नई यारिस के फेसलिफ्ट में कुछ बदलाव किए हैं। वहीं यारिस की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी भी की है। इस सेगमेंट में होंडा सिटी के बाद यारिस दूसरी ऐसी कार है, जिसे नए बीएस6 उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ उतारा गया है।

Honda city, Maruti ciaz rival 2020 Toyota Yaris launch with BS6 Engine, Comes with many features
Toyota Yaris Sedan Red - फोटो : toyota

11 हजार रुपये की बढ़ोतरी

टोयोटा यारिस की कीमतों में कंपनी ने 11 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। नई यारिस की एक्स-शोरूम कीमत 8.76 लाख रुपये है। वहीं डीलर्स के पास नए इंजन वाली यारिस का पहुंचना भी शुरू हो गया है। जल्द ही डिलीवरी भी शुरू की जाएगी। यारिस का मुकाबला Honda City, Hyundai Verna, Volkswagen Vento, Skoda Rapid और Maruti Ciaz से है, लेकिन शानदार फीचर होने के बावजूद यह बिक्री में बाकी कारों से पिछड़ गई।   

Honda city, Maruti ciaz rival 2020 Toyota Yaris launch with BS6 Engine, Comes with many features
Toyota Yaris

1.5 लीटर का इंजन

नए उत्सर्जन मानक वाली यारिस को चार वेरियंट और दो ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। यारिस में BS6 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है, जो 6,000 आरपपीएम पर 107 बीएचपी की पावर और 4200 आरपीएम पर 140 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7-स्पीड सीवीटी ट्रांसमिशन मिलेगा। हालांकि ये इंजन टोयोटा इटियोस में भी दिया जाता है, लेकिन यारिस में यह डुअल VVT-I (वेरिएबल वॉल्व टाइमिंग विद इंटेलिजेंस) के साथ आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Honda city, Maruti ciaz rival 2020 Toyota Yaris launch with BS6 Engine, Comes with many features
Toyota Yaris - फोटो : Social Media

17.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज

माइलेज की बात करें, तो ARAI के मुताबिक यह कार मैनुअल वर्जन के साथ 17.1 किमी प्रति लीटर और सीवीटी वर्जन 17.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। यारिस में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन चारों J, G, V, VX वेरियंट्स में दिया गया है। फेसलिफ्ट  यारिस में डुअल टोन पेंट स्कीम, नए अलॉय जैसे फीचर दिए गए हैं।    

विज्ञापन
Honda city, Maruti ciaz rival 2020 Toyota Yaris launch with BS6 Engine, Comes with many features
Toyota Yaris Sedan AC Vent - फोटो : toyota

हर वेरियंट में होंगे ये फीचर

यारिस के बेस J optional वेरियंट में प्रोजेक्टर हेडलैंप, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रिमोट लॉकिंग, पावर विंडोज, पावर एडजस्टेबल विंग मिरर, रियर आर्म रेस्ट, 7-एयरबैग, ABS, पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट रिमाइंडर और हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे।

इसके G optional वेरियंट में ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग, रूफ माउंटेड एयर वेंट्स, कीलेस एंट्री,  पावर फोल्डेबल विंग मिरर, रियर डिफॉगर और फ्रंट और रियर फॉग लैंप्स मिलेंगे।

इसके V वेरियंट में फोर व्हील डिस्क ब्रेक, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा और ऑटोमैटिक हैडलैंप्स, डायमंड कट अलॉय व्हील्स, LED डीआरएल, लैदर सीट अपहोल्स्ट्री, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, रियर सनशेड, पैडल शिफ्टर्स (केवल CVT ऑटो मॉडल पर), हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जबरदस्त फीचर्स होंगे।
 

जबकि इसके टॉप VX वेरियंट में V वेरियंट के सभी फीचर्स के साथ स्टैंडर्ड सेफ्टी किट में 7 एयरबैग, EBD के साथ ABS और फ्रंट सेंसर्स के साथ रियर पार्किंग सेंसर दिए जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed