{"_id":"5e2963548ebc3e4ae33fdaba","slug":"mg-zs-ev-india-launch-price-mg-hector-zs-ev-specifications-mg-hector-zs-ev-range","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉन्च से रिकॉर्ड बनाने वाली MG Motor की पहली Electric Car MG ZS EV Launch, जानें कीमत और खासियतें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
लॉन्च से रिकॉर्ड बनाने वाली MG Motor की पहली Electric Car MG ZS EV Launch, जानें कीमत और खासियतें
Thu, 23 Jan 2020 02:58 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
MG Motor Electric SUV ZS EV
- फोटो : Social
MG Motor (एमजी मोटर) ने भारतीय बाजार में अपनी पहली Electric car उतार दी है। MG Motor ने अपनी पहली क्रॉसओवर Electric SUV (इलेक्ट्रिक एसयूवी) MG ZS EV को लॉन्च कर दिया। MG ZS EV को बीते साल दिसंबर 2019 में शोकेस किया था और तभी इस कार की बुकिंग शुरू कर दी थी। MG ZS EV को दो वेरियंट एक्सक्लूसिव और एक्साइट में लॉन्च किया गया है। यह कार तीन रंगों फेरिस वाइट, कोपनहेगन ब्लू और करंट रेड में उपलब्ध है। अपनी पहली कार Hector की सफलता के बाद कंपनी ने अपनी दूसरी कार लॉन्च की है। MG ZS EV का मुकाबला Hyundai Kona से है और यह कोना से लंबी है।
Trending Videos
MG ZS EV India Launch
- फोटो : Social Media
Exclusive वेरिएंट
इसके एक्सक्लूसिव वेरियंट में R17 अलॉय व्हील्स, एलईडी डीआरएल, क्रोम एक्सटीरियर ट्रिम, इंटीग्रेटेड इंटीरियर के साथ बॉडी कलर ORVMs मिलेंगे। वहीं इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री, 20.32 सेमी डिस्प्ले के साथ iSmart 2.0 कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी, छह स्पीकर, ऑटो हेडलैंप्स और क्रूज कंट्रोल का फीचर मिलेगा।
MG ZS EV Charging
- फोटो : Social Media
Excite वेरिएंट
वहीं इसके एक्साइट वेरियंट में लेदर अपहोस्ट्री, बटन स्टार्ट, डुअल पैनल सनरूफ, क्रोम डोर हैंडल्स, PM 2.5 एयरफिल्टर, पॉवर ड्राइवर सीट, रेन सेंसिंग वाइपर्स, पॉवर फोल्डिंग मिरर्स, iSmart 2.0 कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी और हीटेड मिरर्स मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MG ZS EV Interior
- फोटो : Youtube
सेफ्टी फीचर्स
दोनों ही वेरियंट्स में छह एयरबैग्स, ईएसपी, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल स्टार्ट, डीसेंट कंट्रोल, TPMS पेडेस्टेरियन वार्निंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग प्वाइंट्स, सीटबेल्ट प्रीटेंशनर्स और रिअर फॉग लैंप्स जैसे फीचर होंगे।
विज्ञापन
MG ZS EV Euro NCAP Crash Test
- फोटो : Euro NCAP