फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आ रही है Honda की नई City, पहली बार लीक हुई तस्वीरें

Thu, 13 Jun 2019 05:39 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 13 Jun 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
2020 honda New city spotted testing for the first time
2020 Honda City - फोटो : Google

एक समय था जब सेडान कार मतलब Honda city हुआ करता था लेकिन अब बदल चुका है और सिटी अपना दबदबा खो चुकी है। लेकिन एक बार फिर होंडा लेकर आ रही है नई सिटी।  5th जनरेशन सिटी टेस्टिंग के दौरान देखी गई है। आपको बता दें कि 4th जनरेशन सिटी को साल 2014 में लांच किया गया था लेकिन जो कामयाबी होंडा चाहती थी वो नहीं मिली।  

कब होगी लांच नई सिटी ?

2020 honda New city spotted testing for the first time
2020 honda city - फोटो : Google
फिलहाल होंडा कार कंपनी अपनी नई सिटी की टेस्टिंग कर रही है। जानकारों की माने इसमें इस बार काफी बदलाव किये जायेंगे। नई होंडा सिटी मौजूदा मॉडल से लंबी और चौड़ी नज़र आ रही है। इसके फ्रंट में नया डिजाइन देखने को मिलता है, हंलाकि टेस्ट किये जा रहे मॉडल को पूरी तरह से ढका हुआ है। इसमें कुछ-कुछ होंडा एकॉर्ड भी झलक देखने को मिल सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि नई सिटी में रैपराउंड एलईडी हेडलैम्प, मोटी क्रोम स्ट्रिप के साथ चौड़ी ग्रिल जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। आपको बता दें कि नई होंडा सिटी को थाइलैंड में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। होंडा नई सिटी को अगले साल लॉन्च कर सकती है।
 

इंजन

2020 honda New city spotted testing for the first time
Upcoming 2020 Honda City -2
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई होंडा सिटी में माइल्ड हाइब्रिड टेक्नॉलजी वाला BS-6 इंजन शामिल किया जायेगा। मैन्युअल के साथ इसमें नई होंडा सिटी को थाइलैंड में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसके अलावा इसमें माइलेज पर खासा ध्यान दिया जायेगा क्योकिं भारत में माइलेज गाड़ियों की ज्यादा डिमांड रहती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed