कुछ समय पहले मारुति सुजुकी ने अपनी नई MPV अर्टिगा को लांच किया था। और अब कंपनी अर्टिगा में फिर से बड़े बदलाव करने जा रही है। जी हां अब कंपनी जल्द ही Ertiga Sport मॉडल लांच करने की तैयारी कर रही है। बेहतर माइलेज के लिए कंपनी इसमें SHVS माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल करेगी। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया।
6 सीटर MPV होगी
2 of 3
Maruti Suzuki Ertiga 2019 Rear
मारुति सुजुकी नई Ertiga Sport में सीटिंग कम्पार्टमेंट पर काम कर रही है, अब यह 6 सीटर MPV के रूप में आएगी। इसकी दूरी रो में कैप्टन सीट का प्रयोग किया है। इसके फ्रंट रो में बकेट सीट देखने को मिलेगी। टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किये गये मॉडल के अनुसार यह बेहद स्पोर्टी मॉडल होगा और इसमें फैमिली को ध्यान में रखते हुए फीचर को जोड़ा जायेगा। मौजूदा मॉडल के मुकाबले नया मॉडल ज्यादा प्रीमियम होगा। वही इसके एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। कायास लगाये जा रहे हैं कि कंपनी इसे इस साल फेक्टिव सीजन में लांच कर सकती है।
इंजन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी नई Ertiga Sport को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ ही लांच करेगी। कंपनी इसमें K15B इंजन का इस्तेमाल कर सकती है। इसके अलावा इसमें 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ 4 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स को शामिल किया जा सकता है। इतना ही नहीं इसमें SHVS माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को भी शमिल किया जा जाएगा।