{"_id":"5d023c6dbdec226d8707b85b","slug":"2020-honda-new-city-spotted-testing-for-the-first-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आ रही है Honda की नई City, पहली बार लीक हुई तस्वीरें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
आ रही है Honda की नई City, पहली बार लीक हुई तस्वीरें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Thu, 13 Jun 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
2020 Honda City
- फोटो : Google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक समय था जब सेडान कार मतलब Honda city हुआ करता था लेकिन अब बदल चुका है और सिटी अपना दबदबा खो चुकी है। लेकिन एक बार फिर होंडा लेकर आ रही है नई सिटी। 5th जनरेशन सिटी टेस्टिंग के दौरान देखी गई है। आपको बता दें कि 4th जनरेशन सिटी को साल 2014 में लांच किया गया था लेकिन जो कामयाबी होंडा चाहती थी वो नहीं मिली।
कब होगी लांच नई सिटी ?
2 of 3
2020 honda city
- फोटो : Google
फिलहाल होंडा कार कंपनी अपनी नई सिटी की टेस्टिंग कर रही है। जानकारों की माने इसमें इस बार काफी बदलाव किये जायेंगे। नई होंडा सिटी मौजूदा मॉडल से लंबी और चौड़ी नज़र आ रही है। इसके फ्रंट में नया डिजाइन देखने को मिलता है, हंलाकि टेस्ट किये जा रहे मॉडल को पूरी तरह से ढका हुआ है। इसमें कुछ-कुछ होंडा एकॉर्ड भी झलक देखने को मिल सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि नई सिटी में रैपराउंड एलईडी हेडलैम्प, मोटी क्रोम स्ट्रिप के साथ चौड़ी ग्रिल जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। आपको बता दें कि नई होंडा सिटी को थाइलैंड में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। होंडा नई सिटी को अगले साल लॉन्च कर सकती है।
इंजन
3 of 3
Upcoming 2020 Honda City -2
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई होंडा सिटी में माइल्ड हाइब्रिड टेक्नॉलजी वाला BS-6 इंजन शामिल किया जायेगा। मैन्युअल के साथ इसमें नई होंडा सिटी को थाइलैंड में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसके अलावा इसमें माइलेज पर खासा ध्यान दिया जायेगा क्योकिं भारत में माइलेज गाड़ियों की ज्यादा डिमांड रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।