{"_id":"5eb4fa7b70c7150983711b71","slug":"2020-ducati-multistrada-950-to-be-launched-in-india-know-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ducati Multistrada 950 भारत में होने वाली है लॉन्च, इसलिए टालनी पड़ी थी लॉन्चिंग डेट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ducati Multistrada 950 भारत में होने वाली है लॉन्च, इसलिए टालनी पड़ी थी लॉन्चिंग डेट
Fri, 08 May 2020 11:51 AM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Fri, 08 May 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Ducati Multistrada 950
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Ducati India कंपनी भारतीय बाजार में अपनी दमदार बाइक Multistrada 950 को लॉन्च करने जा रही है। हालांकि यह बाइक काफी समय पहले ही लॉन्च हो जाती लेकिन भारत सहित दुनियाभर में फैले वायरस और लॉकडाउन के चलते कंपनी को इसकी लॉन्चिंग टाल दी थी। वहीं अब लॉकडाउन हटने के बाद कंपनी पहले Ducati Panigale V2 को लॉन्च करेगी।
Ducati Multistrada 950
- फोटो : Social Media
जानकारी के मुताबिक इसे अगस्त और सितंबर के बीच में ही लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद कंपनी Multistrada 950 को लॉन्च करेगी। बता दें कि यह पूरी तरह से स्पोर्टी लुक बाइक है। इस बाइक को युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका लुक युवाओं को काफी आकर्षित करेगा।
Ducati Multistrada 950
- फोटो : Social Media
नई बाइक Ducati Multistrada 950 में 937 सीसी L-Twin, लिक्विड-कूल्ड मोटर दी जाएगी। जो कि 111 बीएचपी की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगी। Multistrada 950 S का वजन 230 किलोग्राम होगा। जबकि इसके मौजूदा बेस मॉडल का वजन 327 किलोग्राम है। यानी इस मॉडल का वजन तीन किलोग्राम ज्यादा होगा। यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। साथ ही कंपनी इसमें एक क्विक- शिफ्टर भी शामिल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ducati Multistrada 950
- फोटो : Social Media
जबकि इसके अलावा Ducati Multistrada 950 S में कंपनी का सेमी एक्टिव Skyhook इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन दिया जाएगा। ॉबाइक में अप/डाउन क्विक-शिफ्टर, एलईडी हेडलाइट, कॉर्नरिंग लैंप्स और बैकलाइट स्विचगियर दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी इसके फेयरिंग को भी अपडेट कर सकती है, जो कि अब लगभग Bosch Multistrada 1260 की तरह हो सकता है।
विज्ञापन
Ducati Multistrada 950
- फोटो : Social Media
बता दें कि दूसरे अपडेट में कंपनी वायर-स्पोक्ड व्हील्स का विकल्प भी दे सकती है। वहीं ADV में अब Bosch वाला कॉर्नरिंग ABS, एक 5-इंच टीएफटी कलर स्क्रीन भी दी जा सकती है।