अरब सागर के बीचों बीच क्रूज जहाज में Hyundai ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘VENUE’ से पर्दा उठा दिया है। नई VENUE कंपनी की पहली मेड-इन-इंडिया कनेक्टेड एसयूवी है जिसमे कई कमाल के फीचर्स को शामिल किया गया है। इसके साथ ही इस एसयूवी 2019 न्यू यॉर्क इंटरनेशन ऑटो शो में भी पेश किया है ।
स्पोर्टी लुक्स के साथ स्ट्रोंग बॉडी
नई Venue एक सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है और इसमें कंपनी ने 69 प्रतिशत एडवांस्ड हाई स्ट्रैंथ स्टील (AHSS) + हाई स्ट्रैंथ स्टील (HSSI) का इस्तेमाल किया है। इसका डिजाइन नया है लेकिन कुछ कुछ हुंडई की कोना और क्रेटा की याद भी दिलाता है। इसके फ्रंट में हुंडई की सिग्नेचरचौड़ी ग्रिल दी गई है जिससे यह काफी आक्रमक नज़र आती है । इसके अलावा इसके साइड प्रोफाइल पर नजर डालें तो यहां यूनीक कैरेक्टर लाइन देखने को मिलती हैं जो पीछे की तरफ जाती हैं। Venue का साइड प्रोफाइल बेहद स्ट्रोंग बाजार आता है। वही इसका रियर लुक्स बेहद आकर्षित है यहां आपको नए डिजाइन वाले टेल लैम्प्स मिलेंगे। डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 3,995 mm, चौड़ाई 1,770 mm और ऊंचाई 1,590 mm है। जबकि इसका व्हीलबेस 2,500 mm है। तो कुल मिलाकर नई Venue अपने स्टाइलिश लुक्स की वजह से आकर्षित नजर आ आती है।
कैबिन और फीचर्स
नई Venue का कैबिन रूमी होने साथ-साथ स्टाइलिश भी है, यहां काफी जगह मिलती है। इसकी सीट्स स्पोर्टी होने के साथ-साथ कम्फर्ट का भी अहसाह कराती हैं। कार में में इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, एयर प्योरिफायर, क्रूज कंट्रोल आदि दिए गए हैं। इसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है जोकि एपल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है।
Hyundai Blue Link टेक्नॉलजी से लैस होगी नई Venue
नई Venue देश में Hyundai की पहली स्मार्ट कनेक्टेड कार होगी जिसमें कंपनी की Blue Link टेक्नॉलजी देखने को मिलेगी। इसमें 33 स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स मिलेंगे। और इसके 10 फीचर्स खासतौर पर भारतीय बाजार के हिसाब से शामिल किए गए हैं। इतना ही नहीं इस कनेक्टिविटी टेक्नॉलजी में AI आधारित वॉयस कमांड, लोकेशन ट्रैक सर्विस, इंजन, सेफ्टी, और कई तमाम फीचर्स इसमें मिलेंगे।
Venue में मिलेंगे 3 इंजन ऑप्शन
5 of 5
hyundai venue engine final
नई Venue में 3 इंजन का ऑप्शन मिलेगा, जोकि क्रमशः 1.0L पेट्रोल, 1.2L पेट्रोल और 1.4 लीटर डीजल इंजन होंगे, विस्तार से जाने तो इसमें लगा 1.0L Kappa T- GDI पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर और 17.5 केजीएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 7DCT और मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देगा और यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। जबकि इसका 1.4 लीटर डीजल इंजन 90 पीएस की पावर और 220 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा और यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। यानी ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुनने की आजादी होगी। कंपनी इसे 21 मई को भारत में लांच कर देगी।