{"_id":"5ff85b9d8ebc3e32c13395f2","slug":"women-are-attracted-to-these-four-zodiac-men-very-quickly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन राशियों वाले पुरुषों की ओर बहुत जल्दी आकर्षित होती हैं महिलाएं, कहीं आपकी राशि भी तो नहीं","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
इन राशियों वाले पुरुषों की ओर बहुत जल्दी आकर्षित होती हैं महिलाएं, कहीं आपकी राशि भी तो नहीं
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
zodiac sign
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राशि चक्र में कुल मिलाकर 12 राशियां होती हैं। जब किसी का जन्म होता है तो उसके जन्म समय और नक्षत्र के अनुसार उसका नामकरण किया जाता है। नाम के पहले अक्षर से राशि निर्धारित की जाती है। ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की राशि के माध्यम से उसके व्यक्तित्व, विशेषता, पसंद-नापसंद, भविष्य, प्रेम, करियर, संबंध, धन, आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है। ज्यादातर लड़के यह जानने की उत्सुकता रखते हैं कि उनकी महिला मित्र उनकी ओर आकर्षित है कि नहीं। क्या आपको पता है कि ज्योतिष चक्र में चार राशि वाले पुरुषों की तरफ महिलाएं बहुत जल्दी आकर्षित होती हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे चार राशियां...
2 of 5
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मिथुन राशि लड़को को किसी महिला का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। इनका आकर्षक व्यक्तित्व ही महिलाओं का ध्यान अपनी तरफ तुरंत खींच लेता है। इस राशि के पुरुष बहुत कोमल स्वभाव के होने के साथ बहुत रोमांटिक भी होते हैं। उनके इसी स्वभाव के कारण लड़कियां उनकी ओर खिंची चली जाती हैं। इस राशि के पुरुष भावुक होते हैं इसलिए वे महिलाओं की भावनाओं को भी बहुत अच्छे से समझते हैं और उनके दिल में आसानी से जगह बना लेते हैं।
3 of 5
तुला राशि
- फोटो : libra sign
तुला राशि के पुरूषों के बारे में कहा जाता है कि इनकी आंखों में एक अजीब कशिश होती है, जिसकी वजह लड़कियां उनकी तरफ जल्दी ही आकर्षित हो जाती हैं। तुला राशि के लडकों में खूबी होती है कि वे हर काम सोच समझकर करते हैं जिसके कारण लड़कियां इनको पसंद करती हैं। इस राशि के लड़के जब प्रेम संबंध में होते हैं तो अपने साथी के साथ बहुत अच्छे से तालमेल बनाकर रखते हैं। प्यार का रिश्ता इनके लिए बहुत मायने रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली होता है। जिसकी वजह से लड़कियां बहुत जल्दी इनकी ओर आकर्षित होती हैं। इन लोगों का व्यतित्व तो अच्छा होता ही है इसके साथ-साथ दिल के भी बहुत अच्छे होते हैं। ये बहुत ही संवेदनशील होने के साथ रोमांटिक भी होते हैं। जब ये किसी के साथ प्रेम संबंधों में होते हैं तो बेहतर साथी साबित होते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
मकर राशि के पुरूषों की तरफ महिलाएं बहुत जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। इस राशि के पुरूषों के बात करने का तौर-तरीका और स्टाइल इतना अलग होता है कि लड़कियां इनपर अपना दिल हार जाती हैं, कई बार इनका अंदाज लड़कियों को हैरान कर जाता है। ये अपने आप में खुद में खुश रहते हैं। पर्सनैलिटी के मामले में अमीर होते हैं। ये ऐक्टिव और स्मार्ट होते हैं। लड़कियां ऐसे लड़कों के साथ दोस्ती करना पसंद करती हैं।
मिथुन राशि लड़को को किसी महिला का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। इनका आकर्षक व्यक्तित्व ही महिलाओं का ध्यान अपनी तरफ तुरंत खींच लेता है। इस राशि के पुरुष बहुत कोमल स्वभाव के होने के साथ बहुत रोमांटिक भी होते हैं। उनके इसी स्वभाव के कारण लड़कियां उनकी ओर खिंची चली जाती हैं। इस राशि के पुरुष भावुक होते हैं इसलिए वे महिलाओं की भावनाओं को भी बहुत अच्छे से समझते हैं और उनके दिल में आसानी से जगह बना लेते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।