Weekly horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए अशुभ फलकारी हो सकता है। इस अवधि में उन्हें अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होगी। ग्रह-नक्षत्र की चाल छह राशि के जातकों के लिए ठीक नहीं है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल नहीं है।
इस सप्ताह ये 6 राशि वाले रहें सावधान, राह में आएंगी चुनौतियां
मेष
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को अचानक से कुछ उलझनें आएंगी। इस पूरे सप्ताह अपने हितों की उपेक्षा न करें। सप्ताह के शुरुआत में व्यापारियों के लिए आर्थिक समस्याएं रहेंगी। शेयर-बाजार, कमीशन आदि से जुड़े काम करने वालों को कुछ झमेले आ सकते हैं। 20 अक्टूबर को अपेक्षा के अनुरूप कार्य नहीं होंगे। लोगों का पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा। प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक मामलों में भावुकता में कोई कदम न उठाएं।
वृष
इस सप्ताह इन पंक्तियों को न भूलें। इस सप्ताह भाग्य भरोसे या फिर दूसरों के भरोसे न रहें। अपनी समस्याओं का समाधान खुद ही खोजें। 24 अक्टूबर के बाद व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपेक्षा के मुताबिक लाभ होगा। छात्रों-युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में पत्नी की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
कर्क
कर्क राशि के लिए यह सप्ताह मध्यम फल देने वाला होगा। सप्ताह की शुरुआत में खान-पान का विशेष ख्याल रखें। पारिवारिक समस्याओं का समाधान खोजते समय बड़े-बुजुर्गों की भावनाओं का विशेष ध्यान रखें। कारोबार में सोच-समझकर ही धन निवेश करें। नौकरीपेशा लोगों की व्यस्तता बनी रहेगी। छात्रों और युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते बीतेगा। किसी मित्र की मदद से प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक
इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को आलस्य छोड़कर कार्य को समय पर करना होगा, अन्यथा लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे न रहें, अन्यथा धोखा हो सकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। जमीन-जायदाद और प्रापर्टी से जुड़े काम करने वालों को कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम-प्रसंग में अपनी भावनाओं पर काबू रखें, अन्यथा बात बिगड़ सकती है। छात्रों को कठिन परिश्रम पर ही सफलता के योग हैं। इस सप्ताह पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।