फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saptahik Rashifal: इस सप्ताह इन 4 राशिवालों की होगी मौज, कार्य-व्यापार में होगा जबरदस्त लाभ

Mon, 13 Sep 2021 06:15 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 13 Sep 2021 06:15 AM IST
विज्ञापन
Weekly Horoscope in hindi 13 to 19 Sept 2021 these 4 zodiac signs to get good outcome
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। साप्ताहिक राशिफल सप्ताह की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का साप्ताहिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। साप्ताहिक राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि यह सप्ताह आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। इस सप्ताह आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार। 

Weekly Horoscope in hindi 13 to 19 Sept 2021 these 4 zodiac signs to get good outcome
मेष साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
मेष साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि के जातकों को इस पूरे सप्ताह भरपूर मिलेगा। सेहत के साथ सौभाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही व्यापारी वर्ग एवं नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलने की संभावना है। बिजनेस में कोई बड़ा सपना सच हो सकता है। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति और नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। भूमि-भवन से संबंधित अटके काम पूरे होंगे। हालांकि इस दौरान आपको चापलूस मित्रों और सहयोगियों से सावधान रहना होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी और लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

Weekly Horoscope in hindi 13 to 19 Sept 2021 these 4 zodiac signs to get good outcome
कर्क साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया

कर्क साप्ताहिक राशिफल
जीवन में सही व्यक्ति का साथ होना अपने आप में सौभाग्य है। यह सौभाग्य आपके साथ इस पूरे सप्ताह बना रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपके अभिन्न मित्रों की मदद से लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। सत्ता-सरकार से लाभ मिलने के पूरे योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और परिजन का पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे। करिअर-कारोबार में धीरे-धीरे ही सही लेकिन उन्नति होगी। छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए नये अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य में मन की बजाए बुद्धि से लिया गया निर्णय ज्यादा लाभकारी साबित होगा। अनजान लोगों से मित्रता करते समय सावधान रहें और प्रेम प्रसंग में दिखावा करने से बचें, अन्यथा मुश्किल में आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हालांकि सप्ताह के अंत में जीवनसाथी की सेहत की चिंता भी सताएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope in hindi 13 to 19 Sept 2021 these 4 zodiac signs to get good outcome
कन्या साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में न सिर्फ जूनियर्स का सहयोग मिलेगा बल्कि सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बहुप्रतीक्षित पद की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में न केवल रुचि बढ़ेगी बल्कि सप्ताह के अंत तक किसी न किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग भी बनेंगे। फुटकर व्यवसायियों को मन मुताबिक लाभ होगा। घर-परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही करने से बचें अन्यथा आपकी तबियत रंग में भंग डालने काम कर सकती है।

विज्ञापन
Weekly Horoscope in hindi 13 to 19 Sept 2021 these 4 zodiac signs to get good outcome
मीन साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया

मीन साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह खुशियों की बरसात लेकर आयेगा। इस सप्ताह आपके सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में आपको अनापेक्षित लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी बड़ी योजना में धन निवेश कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ की संभावनाएं बनेंगी। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। घर में किसी प्रियजन के आने से खुशियों का माहौल रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिलेगी। शत्रु स्वयं समझौते के लिए आगे आएंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाईम बिताएंगे। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed