Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।
Saptahik Rashifal: इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशियों के लिए है शुभ, होगा जमकर फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मई के इस सप्ताह की शुरूआत में रचनात्मक कार्यों से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। इस दौरान आपको मित्रों एवं परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके प्रेम संबंधों को आपके परिजन स्वीकार कर सकते हैं। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। भूमि संपत्ति से जुड़े विवाद के निबटारे में किसी वरिष्ठ की सहायता लाभदायक साबित होगी। शासन-सत्ता के व्यक्तियों से लाभ के अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
इस सप्ताह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में व्यावसायिक व्यस्तता के चलते जीवनसाथी और परिजनों के लिए कम समय निकाल पाएंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। भावना में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। किसी बुजुर्ग महिला की मदद से पारिवारिक मसलों का समाधान निकालने में मदद मिलेगी।
इस सप्ताह आपको घर और बाहर मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न रहेगा। सही समय पर पहल करने पर आप अपने व्यवसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। सप्ताह के अंत तक चाहे अनचाहे लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी महिला मित्र की मदद से प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी।
इस सप्ताह सत्ता पक्ष से लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद मिल सकता है। सप्ताह के प्रारंभ में किसी प्रभावी व्यक्ति अथवा आत्मीयजन की मदद से लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। हालांकि सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। पेट अथवा पीठ संबंधी कोई पुराना रोग उभर सकता है।