Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।
Weekly Horoscope: ये हैं सप्ताह की चार भाग्यशाली राशियां, नौकरी-व्यापार में मिलेगा धन लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिथुन: नौकरी की तलाश होगी पूरी
नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस सप्ताह के अंत तक आपको कोई न कोई सुखद समाचार की प्राप्ति अवश्य होगी। यह समय आपके लिए अत्यंत शुभ है। ऐसे में पूरे मनोयोग और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य पर फोकस करें। निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। हालांकि एक बात का ध्यान रहे के आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी और नया पद प्राप्त हो सकता है। विदेश से संबंधित कारोबार करने वालों को लाभ की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।
सिंह: लंबित कार्य होंगे पूरे
इस सप्ताह इंतजार की घड़ी खत्म होगी, जिस काम की प्रतिक्षा में थे वह संपन्न होगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। यदि आप किसी बड़ी योजना पर कार्य कर रहे थे तो किसी महिला मित्र की मदद अत्यंत लाभदायक साबित होगी। आपको इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि आप सफलता के जोश में पास के फायदे में, दूर का नुकसान न कर बैठें। किसी भी स्थिति में आवेश या अभिमान में आने से बचें, अन्यथा पास आई हुई सफलता और प्रियजन आपसे दूर जा सकते हैं। अस्वस्थ लोगों की सेहत में खासा सुधार देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में बेवजह के तर्क-वितर्क से बचें। सप्ताह के अंत तक धर्म स्थान की यात्रा के योग बन सकते हैं।
तुला: लाभकारी डील फाइनल होगी
इस सप्ताह कारोबार में कोई लाभ देने वाला अनुबंध फाइनल होगा। व्यापार में विस्तार हेतु की गई यात्रा सफल होगी। किसी मांगलिक अवसर पर शामिल होने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से जुड़ी किसी उपलब्धि से समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी देव या तीर्थ स्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में मानसिक पलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।
वृश्चिक: सौभाग्य का साथ मिलेगा
आपके लिए यह सप्ताह सौभाग्य से भरपूर रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में ही नई योजनाओं पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स ओर जूनियर्स दोनों का सहयोग मिलेगा। सत्ता पक्ष से सम्मान और लाभ दोनों की प्राप्ति के योग बनेंगे। किसी मनोरंजक स्थान की यात्रा भी संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रियजन से मुलाकात संभव है। इस दौरान परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंध हो या फिर दांपत्य जीवन अपने व्यस्ततम समय में से पार्टनर के लिए समय अवश्य निकालें। कोरोना काल में अपनी इम्युनिटी पर पूरा ध्यान दें और नशे आदि की लत से दूर रहें।