फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vish Yog In Kumbh: 15 अप्रैल से ढाई दिन तक साथ रहेंगे चंद्रमा और शनि, तीन राशियों पर रहेगा विष योग का असर

Wed, 12 Apr 2023 12:18 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 12 Apr 2023 12:18 PM IST
विज्ञापन
Vish Yog on 15th April Shani and Chandrma make vish yog these three zodiac sign
Vish Yog on 15th April - फोटो : अमर उजाला

Vish Yog on 15th April: जैसा कि नाम से पता चलता है, विष योग व्यक्ति के लिए एक जहरीला जीवन बनाता है। जब चंद्रमा और शनि युति बनाते हैं, तो विष योग प्रकट होता है। विष योग का निर्माण जन्म कुण्डली में चन्द्रमा और शनि जिस स्थान पर जुड़े होते हैं उसके आधार पर होता है। शनि की तीसरी और दसवीं दृष्टि विष योग का सौम्य रूप बनाती है। चंद्रमा एक राशि में ढाई दिन तक रहता है और फिर दूसरी राशि में गोचर करता है। वहीं शनि एक राशि में ढाई वर्ष तक रहता है। शनि जिस राशि में स्थित होता है उस राशि में साढ़े साती दिन का मध्य चरण शुरू होता है। चूंकि 17 जनवरी 2023 से शनि कुंभ राशि में है और 15 अप्रैल 2023 को चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेगा और इसलिए कुंभ राशि में विष योग का निर्माण होगा। इस दौरान तीन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

Vish Yog on 15th April Shani and Chandrma make vish yog these three zodiac sign
Vish Yog on 15th April

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को चंद्रमा और शनि की युति परेशान करेगी। यह युति वृश्चिक राशि के आठवें भाव में हो रही है। घर के किसी बड़े व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यदि आप नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो अभी थोड़ा रुक जाएं। निवेश करना भी शुभ नहीं है। किसी भी बहस में न पड़े। 

Vish Yog on 15th April Shani and Chandrma make vish yog these three zodiac sign
Vish Yog on 15th April

कन्या राशि- कन्या राशि के छठे भाव में चंद्रमा और शनि की युति विष योग बन रहा है। इस दौरान कोर्ट कचहरी के मामले में असफलता मिल सकती है। जीवनसाथी से किसी कारणवश अनबन हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधान बरतना अच्छा रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vish Yog on 15th April Shani and Chandrma make vish yog these three zodiac sign
Vish Yog on 15th April

वृश्चिक राशि-  वृक्ष राशि के जातकों के छठे भाव में शनि चंद्र शनि की युति कष्टकारी होगी। इन ढाई दिनों तक आपको मानसिक तनाव हो सकता है। घर में  कोई अशुभ समाचार भी मिल सकता है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed