कन्या राशि के जातकों के लिए विक्रम संवत 2077 किस तरह का संकेत कर रहा है? नौकरी और व्यापार के मामले में कर्क राशि के जातकों के लिए नया विक्रम संवत कैसा रहेगा? सेहत कैसे रहेगी? कन्या राशि के जातकों के लिए नया हिंदी वर्ष विक्रम संवत 2077 कैसा रहेगा? इसका ज्योतिष विश्लेषण...
{"_id":"5e70bb638ebc3ea814100fce","slug":"vikram-samvat-2077-virgo-horoscope-yearly-predictions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कन्या राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा नया हिंदू विक्रम संवत 2077, पढ़ें वार्षिक राशिफल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
कन्या राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा नया हिंदू विक्रम संवत 2077, पढ़ें वार्षिक राशिफल
Tue, 17 Mar 2020 05:30 PM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 17 Mar 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य
- संवत्सर के आरंभ से ही आपके राशि स्वामी बुध छठे शत्रु भाव में बैठे हुए हैं अतः स्वास्थ्य के लिए यह योग थोड़ा सा प्रतिकूल रहेगा और अधिक कर्ज के लेनदेन से बचना पड़ेगा। यहां तक कि यदि आप किसी को कर्ज देना भी चाह रहे हों तो इस समय को टालें अन्यथा आपका दिया गया पैसा जल्दी वापस नहीं आएगा। मार्च के अंतिम सप्ताह से बृहस्पति का गोचर भी आपके लिए बेहतर हो जाएगा और विद्या भाव में तीन ग्रहों की युति शैक्षणिक एवं प्रतियोगिता के मामलों में कुछ चुनौतियां पेश कर सकती हैं अतः यदि आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई के मामलों में लापरवाही न करें।
पारिवारिक स्थितियां
- संवेदनशील बने, प्रेम संबंधी मामलों में निराशा हाथ लगेगी इसलिए अपने कार्य पर ध्यान देंगे तो बेहतर रहेगा। संतान संबंधी चिंता आपको तंग कर सकती है किंतु नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग बन रहे हैं। जुलाई से इन ग्रह स्थितियों में काफी सुधार आएगा और आपके सामने उपस्थित हुई विषम परिस्थितियां भी समाप्त होंगी। सूर्य का गोचर भी शादी विवाह से संबंधित मामलों में विलंब ला सकता है और दैनिक व्यापार में मंदी ला सकता है किंतु यह ज्यादा समय के लिए नहीं रहेगा परेशान ना हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक
- दशम भाव में उच्च राशि गत राहु आपको मिलने वाली कठिन चुनौतियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करेगा आपकी प्रतिष्ठा को भी निखारेगा। राजनैतिक अथवा सामाजिक मामलों के चुनाव से संबंधित निर्णय आपके पक्ष में होंगे अतः राजनीति में भी प्रवेश करने का यह बेहतरीन अवसर है। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करते हुए अपने कार्य को संपन्न करें रोजगार की दिशा में किया गया रहा प्रयास अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा स्थान परिवर्तन न घबराएं।