फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्र अस्त से इतने दिनों तक नहीं होंगे कोई भी शुभ कार्य, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Mon, 01 Jun 2020 08:36 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 01 Jun 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
venus asta 2020 from 31 may to 8 june impact on marriage
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का अस्त और उदय होना एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर समय ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल बदलते रहते हैं। इन ग्रहों की चाल बदलने से कभी शुभ तो कभी अशुभ योग का निर्माण होता रहता है। इस घटना से हमारे सभी तरह के मांगलिक कार्यों में इसका प्रभाव पड़ता है। वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का अस्त और उदय होना एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। 31 मई से शुक्र वृष राशि में रहते हुए अस्त हो रहा है जो 9 जून को उदय होगा। शुक्र के अस्त होने की अवधि में किसी भी तरहा कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किया जा सकता है। अस्त हुए शुक्र के दौरान न सिर्फ शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं बल्कि इस दौरान न तो किसी से विवाह,व्यापार, जमीन संबंधी सौदे और नौकरी के प्रस्ताव पर चर्चा करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल में कुछ दिनों के लिए आकाश में कुछ ग्रह लुप्त हो जाते हैं। क्योंकि इस दौरान वे सूर्य के बहुत ही समीप पहुंच जाते हैं। इसे ही ग्रहों का अस्त कहा जाता है। 

venus asta 2020 from 31 may to 8 june impact on marriage
शुक्र कब से कब तक रहेगा अस्त
शुक्र ग्रह वृषभ राशि में रहते हुए 31 मई से 8 जून तक सूर्य से 10 डिग्री से भी कम की दूरी पर रहेगा।  शुक्र के अस्त होने पर इस ग्रह का शुभ प्रभाव कम हो जाएगा। जिसके चलते शुक्र ग्रह से संबंधित से कार्य नहीं हो सकेगा। 8 दिनों तक शुक्र के अस्त होने तक 9 जून को फिर शुक्र उदय हो जाएगा।

Ganga Dussehra 2020: 1 जून को शुभ योग में गंगा दशहरा, जानिए राशिनुसार क्या करें दान
 
venus asta 2020 from 31 may to 8 june impact on marriage
venus planet

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह और इसका प्रभाव
ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, संपन्नता, ऐश्वर्य और विलासिता का कारक ग्रह माना जाता है। जिसकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है उसका जीवन ऐशो-आराम से बीतता है। शुक्र ग्रह वैवाहिक जीवन पर असर डालने वाला ग्रह होता है। ऐसे में शुक्र ग्रह के अस्त होने पर किसी शुभ कार्य को करने पर सफलता नहीं मिलती। जब शुक्र अस्त होता है इस दौरान किसी भी तरह के शुभ और अच्छा काम नहीं किया जाता है। 

Gayatri Jayanti 2020: क्या है गायत्री मंत्र का महत्व, जानिए कैसे हुआ मां गायत्री का अवतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
venus asta 2020 from 31 may to 8 june impact on marriage
astrology
12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव
शुक्र के अस्त होने पर कई राशियों पर इसका शुभ और अशुभ प्रभाव देखने को पड़ेगा।

शुभ प्रभाव- मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और वृश्चिक
अशुभ प्रभाव- धनु, मकर और मीन
मिला-जुला असर- सिंह, तुला, वृषभ और  कुंभ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed