फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kitchen Vastu Tips: सुबह उठकर रसोई में इन चीजों को देखना होता है बहुत ही अशुभ

Sat, 30 Jan 2021 07:06 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 30 Jan 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Waking up in the morning to see these things in the kitchen is very inauspicious
रसोई घर वास्तु

वास्तु में घर के हर स्थान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। रसोई भी हर घर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। घर के इस स्थान से पूरे परिवार की सेहत जुड़ी होती है, और अच्छी सेहत ही व्यक्ति के लिए सबसे बड़ा धन है। रसोई में किसी भी प्रकार का दोष न सिर्फ घर की गृहिणी बल्कि पूरे परिवार पर बुरा प्रभाव डालता है, इसलिए इस स्थान को लेकर वास्तु के नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें सुबह उठकर रसोई में देखना शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि इन चीजों को देखने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं, जिससे आपके घर में अन्न और धन की कमी होने लगती है। तो चलिए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं। 

Waking up in the morning to see these things in the kitchen is very inauspicious
प्रतीकात्मक तस्वीर

सुबह उठकर सबसे पहले रसोई में चाकू या धारदार चीजें देखना 
रसोई में घुसते ही यदि धारदार चीजें जैसे चाकू कांटा आदि दिखाई दे तो यह शुभ नहीं माना जाता है। इससे आपके घर में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए रात को हमेशा काम करने के बाद चाकू और अन्य नुकीली धारदार चीजों के उनके सही स्थान पर रख देना चाहिए ताकि सुबह आपकी नजर उनपर न पड़े।
 

Waking up in the morning to see these things in the kitchen is very inauspicious
kitchen vastu tips

सुबह रसोई में जूठे बर्तन देखना
रसोई में जाते ही यदि सुबह को जूठ बर्तन दिख जाएं तो ये बहुत अशुभ माना जाता है, इसलिए रात को सारे बर्तन साफ करके ही सोना चाहिए। जिन घरों में रात को जूठे बर्तन पड़े रहते हैं, उनके यहां कभी मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। ऐसे लोगों के घर में अन्न और धन की कमी होने लगती हैं। घर में दरिद्रता का वास होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Waking up in the morning to see these things in the kitchen is very inauspicious
प्रतीकात्मक तस्वीर

रात का गंदा किचन और चूल्हा देखना
रात को हमेशा रसोई और चूल्हा साफ करके एवं रसोई को व्यवस्थित करके ही सोना चाहिए। यदि सुबह को उठकर रसोई में गंदा चूल्हा देखते हैं तो यह बहुत नकारात्मक प्रभाव डालता है। गंदी रसोई में कभी मां अन्नपूर्णा का वास नहीं होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed