फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Namak Ke Totke: बस एक चुटकी नमक से चमक जाएगा आपका भाग्य, जानें नमक के उपाय

Wed, 18 Aug 2021 06:54 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 18 Aug 2021 06:54 AM IST
विज्ञापन
Vastu Tips use salt for removing vastu dosha
वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया

Namak Ke Totke: वास्तु शास्त्र में नमक के उपाय का बड़ा महत्व है। माना जाता है कि नमक के उपाय घर की सुख-समृद्धि को बढ़ा देते हैं। इसके साथ ही नमक  राहु और केतु के बुरे प्रभावों को दूर करने में कारगर होता है। हमारे शास्त्रों में नमक को चंद्र और शुक्र का प्रतिनिधि माना गया है। इसके उपाय से चंद्र और शुक्र के अशुभ प्रभावों से भी बचा जा सकता है। नमक से कई ऐसे वास्तु उपाय किए जाते हैं, जिसे करते ही आपकी सारी समस्याएं खत्म हो जाती है। सामान्य रूप से नमक का इस्तेमाल हम अपने खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं। वहीं वास्तु के अनुसार, इसका प्रयोग बुरी नजर से बचने के लिए भी किया जाता है। इसके साथ ही इसके उपाय से आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य भी पूरे होने लगते हैं। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र में नमक के उपाय क्या हैं- 

Vastu Tips use salt for removing vastu dosha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : salt

नमक हमें बुरी नजर से बचाता है। अगर किसी व्यक्ति को बुरी नजर लग गई है तो एक चुटकी नमक लेकर तीन बार उनके ऊपर लेकर घूमा दें फिर उस नमक को बाहर फेंक दें। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी दोष दूर हो जाते हैं। 

Vastu Tips use salt for removing vastu dosha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रात को सोने से पहले पानी में नमक मिलाकर हाथ पैर धोएं इससे आपकी थका दूर हो जाएगी और नींद अच्छी आएगी। यदि घर में कोई लंबे समय से बीमार चल रहा हो, तो उसके बिस्तर के पास कांच की बोतल में नमक भरकर रखें और हर हफ्ते बाद इसे बदल दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips use salt for removing vastu dosha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नमक को कभी भी किसी व्यक्ति को अपने सीधे हाथ से नहीं देना चाहिए। कहते हैं सीधे हाथ से नमक देने से इंसान से आपकी लड़ाई हो जाती है। घर के अंदर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म करने के लिए पोंछे के पानी में नमक डालकर लगाएं। 

विज्ञापन
Vastu Tips use salt for removing vastu dosha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कई बार आप अपने घर में वास्तुदोष के वजह से परेशान रहते हैं। ऐसे में आप चाहे तो अपने स्नान घर में  शीशे के प्याले में नमक भरकर रख दें। ऐसा करने से आपके घर के अंदर का वास्तुदोष दूर हो जाएगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed