फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में इस जगह रखें शिव जी की तस्वीर या मूर्ति, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Mon, 29 May 2023 01:58 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 29 May 2023 01:58 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips To Place Lord Shiva Statue In home in Hindi
वास्तु के अनुसार घर में इस जगह रखें शिव जी की तस्वीर या मूर्ति - फोटो : iStock

Vastu Tips To Lord Shiva Statue In home: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में देवी-देवताओं की तस्वीर या मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिस घर में देवी-देवताओं की तस्वीर या मूर्ति लगी होती है, उस घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। हिंदू धर्म में शिव जी को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है। कहा जाता है कि भगवान शिव शंकर की कृपा से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है। जिस घर पर महादेव की कृपा होती है, वहां से परेशानियां कोसों दूर रहती हैं। इसलिए लोग अपने घर में शिव जी की तस्वीर या मूर्ति जरूर रखते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शिव जी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर में शिव जी की तस्वीर लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...



Shiv Chalisa Path: पाना चाहते हैं भोलेनाथ की कृपा तो जरूर करें शिव चालीसा का पाठ, हर समस्या का होगा समाधान 

Vastu Tips To Place Lord Shiva Statue In home in Hindi
वास्तु के अनुसार घर में इस जगह रखें शिव जी की तस्वीर या मूर्ति - फोटो : iStock

इस दिशा में लगाएं शिव जी की तस्वीर 
भगवान शिव का निवास स्थान यानी कैलाश पर्वत उत्तर दिशा में है। इसलिए घर में शिव जी की मूर्ति या तस्वीर उत्तर दिशा में ही रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी शिव जी की ऐसी प्रतिमा या मूर्ति नहीं लगानी चाहिए जिसमें वह क्रोधित मुद्रा में हों। क्योंकि भगवान शिव की ये मुद्रा विनाश का प्रतीक माना गया है।

Vastu Tips To Place Lord Shiva Statue In home in Hindi
वास्तु के अनुसार घर में इस जगह रखें शिव जी की तस्वीर या मूर्ति - फोटो : iStock

ऐसी तस्वीर मानी जाती है शुभ 
घर में भगवान भोलेनाथ की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए, जिसमें वह खुश और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हों। ऐसी तस्वीर लगाने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है।

Chanakya Niti: इस तरह कमाए हुए धन से व्यक्ति हो जाता है कंगाल, दरिद्रता नहीं छोड़ती कभी पीछा 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips To Place Lord Shiva Statue In home in Hindi
वास्तु के अनुसार घर में इस जगह रखें शिव जी की तस्वीर या मूर्ति - फोटो : istock

घर में लगाएं शिव परिवार की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शिव परिवार की तस्वीर लगाना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से घर में कलह नहीं होता है। साथ ही बच्चे भी आज्ञाकारी बनते हैं।

विज्ञापन
Vastu Tips To Place Lord Shiva Statue In home in Hindi
वास्तु के अनुसार घर में इस जगह रखें शिव जी की तस्वीर या मूर्ति - फोटो : iStock

इस जगह रखें शिव जी की मूर्ति 
वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान शिव की मूर्ति या प्रतिमा घर में ऐसी जगह पर स्थापित करनी चाहिए जहां से हर कोई आसानी से इनके दर्शन कर सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed