{"_id":"5f42478607d7c96f023ad679","slug":"vastu-tips-measures-to-remove-the-defects-of-the-west-direction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वास्तु टिप्स: पश्चिम दिशा का दोष नौकरी और जीवन के लिए होता है नुकसानदायक, करें ये उपाय","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
वास्तु टिप्स: पश्चिम दिशा का दोष नौकरी और जीवन के लिए होता है नुकसानदायक, करें ये उपाय
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
vastu tips
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पश्चिम दिशा के दिग्पाल वरुण देव हैं। यह दिशा सूर्यास्त की दिशा है, और डूबते सूर्य को देखना सही नहीं माना जाता है। इसलिए इस दिशा में की तरफ मुहं करके बैठने और कोई भी कार्य करने के लिए मना किया जाता है कहते हैं कि इस दिशा की तरफ मुंह करके बैठने से मानसिक तनाव होता है। पश्चिम दिशा में दोष होने से आपको नौकरी, व्यापार, धन, सेहत संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि कौन से उपाय करने से दूर किया जा सकता है पश्चिम दिशा का दोष...
2 of 4
पश्चिम दिशा में घर की सीढ़ीयां बनाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पश्चिम दिशा पर शनि का प्रभाव माना जाता है। शनि के प्रभाव से बचने के लिए घर के मुखिया को शनिवार के दिन व्रत करना चाहिए। घर में इस दिशा के दूषित होने पर आपकी नौकरी में बाधा आती है या फिर उन्नति नहीं हो पाती है। वास्तु के अनुसार इस दिशा में सीढ़ियां, बगीचा आदि बनाए जा सकते हैं। पश्चिम दिशा में अशोक के वृक्ष लगाना चाहिए।
3 of 4
पश्चिम दिशा में गेट के दोष दूर करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पश्चिम दिशा में दोष होने से सेहत से संबंधित परेशानियां भी हो सकती है, व्यक्ति को रीढ़ की तकलीफ, कैंसर, कुष्ठ रोग पैरों में परेशानी जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। पश्चिम दिशा में घर का दरवाजा होने से वास्तु दोष लगता है जिससे घर में पैसों से संबंधति परेशानियां हो सकती हैं। अगर आपके घर की पश्चिम दिशा में दोष है तो इस दिशा के स्वामी वरुण के यंत्र को इस दिशा की दीवार पर स्थापित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पश्चिम मुखी द्वार के वास्तु दोष के प्रभाव कम का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पश्चिममुखी भूमि पर घर बनाना उन लोगों के लिए सही रहता है। जो लोग राजनीति, कॉरपोरेट या शिक्षण के कार्य से जुड़े हो.पश्चिम मुखी घर में मुख्य दरवाजा हमेशा उत्तर-पश्चिम दिशा में बनवाना चाहिए हो सके तो कोशिश करें की बरामदे का दरवाजा भी उत्तर दिशा की ओर बनाएं। पश्चिम दिशा के दोष के प्रभाव से बचने के लिए जरुरतमंद लोगों को चने का दान करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।