फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि तो रसोई में भूलकर भी न रखें ये चीजे

Thu, 01 Jul 2021 11:17 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 01 Jul 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
Vastu Tips If you want happiness peace and prosperity in the house then do not keep these things in the kitchen
रसोई घर वास्तु

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे लेकिन कभी-कभी घर में लड़ाई-झगड़े होना स्वाभाविक सी बात है लेकिन कई बार अचानक से ये झगड़े बहुत ज्यादा बढ़ने लगते हैं, क्या आपको पता है कि कई बार इन झगड़ो के पीछे का कारण आपसी मतभेद नहीं होते हैं बल्कि हमारे द्वारा घर में जाने-अनजाने की गई कुछ गलतियों के कारण भी घर की सुख-शांति भंग हो जाती है। वास्तु के अनुसार रसोई घर में की गई कुछ गलतियों की वजह से भी आपके घर में अशांति आने लगती है। रसोई एक ऐसा स्थान होता है जहां पूरे परिवार के लिए भोजन बनता है, इसलिए इस स्थान का सीधा संबंध परिवार के सभी सदस्यों की सेहत और मन पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत ही आवश्यक होता है। वास्तु के अनुसार रसोई में कुछ चीजों को रखने के लिए मना किया जाता है। इन चीजों को भूलकर भी अपनी रसोई में नहीं रखना चाहिए अन्यथा आपको घर में कलह-क्लेश और आर्थिक तंग बढ़ने लगती है। तो आइए जानते हैं कि कौन सी चीजें रसोई में नहीं रखनी चाहिए।

Vastu Tips If you want happiness peace and prosperity in the house then do not keep these things in the kitchen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रसोई में न रखें दवाइयों का डिब्बा

रसोई में कई बार काम करते हुए थोड़ी-बहुत चोट जैसे कटना, जलना लग जाती है इसलिए कई बार महिलाएं रसोई में ही दवाई रखकर भूल जाती हैं। वास्तु के अनुसार रसोई घर में कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से रोग बढ़ने की संभावना रहती है। इसका सबसे अधिक प्रभाव घर के मुखियां से स्वास्थ्य पर पड़ता है और इलाज करवाने में ही आपके घर के पैसा खर्च होता चला जाता है। जिसके कारण घर में आर्थिक परेशानी और अशांति बढ़ने लगती है।

Vastu Tips If you want happiness peace and prosperity in the house then do not keep these things in the kitchen
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
गुथा हुआ बासी आटा

अक्सर देखने में आता है कि कई बार गुथा हुआ आटा बच जाने पर उसे फ्रिज में करके रख दिया जाता है। यह स्वास्थ की दृष्टि से तो नुकसानदायक रहता ही है साथ ही में इससे शनि और राहु का नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है जिससे आपके घर में आर्थिक तंगी और क्लेश बढ़ने लगता है। इसके अलावा शास्त्रों में भी गुथें हुए आटे को रखना गलत माना गया है। मान्यताओं के अनुसार गुथे हुए आटे को जब रखा जाता है तो उसका संबंध पितरों से माना जाता है इसलिए मानते हैं कि यदि गुथा हुआ आटा घर में रखा हो तो पितर तृप्ति के लिए आपके घर में विचरण करते हैं और जब आप बाद में उस आटे की रोटियां बनाकर खाते हैं तो इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips If you want happiness peace and prosperity in the house then do not keep these things in the kitchen
रसोई घर में आइना नहीं लगाना चाहिए प्र (तीकात्मक तस्वीर)
रसोई में दर्पण न रखें 

वैसे तो आमतौर पर कोई भी रसोई में दर्पण नहीं लगाता है लेकिन कई बार गृहणियां रसोई में दर्पण रख देती हैं या फिर दीवार पर टांग देती हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। यह आपके लिए बहुत नुकसान दायक हो सकता है। रसोई में मुख्यता अग्नि का कार्य होता है यदि चूल्हे में जलने वाली अग्नि का प्रतिबिंब शीशे में दिखता है तो आपके घर में कलह-क्लेश बहुत हद तक बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Vastu Tips If you want happiness peace and prosperity in the house then do not keep these things in the kitchen
रसोई घर में मंदिर नहीं बनाना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
रसोई में न बनाएं मंदिर

अक्सर देखने में आता है कि कुछ घरों में रसोई के अंदर एक छोटा सा मंदिर भी बना होता है। वैसे तो रसोई अन्नपूर्णा का स्थान होती है साथ ही अग्नि देव भी रसोई में विराजते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार कभी भी रसोई में देव स्थान नहीं बनाना चाहिए क्योंकि रसोई में सात्विक भोजन के साथ तामसिक भोजन भी बनता है। यदि तामसिक भोजन न भी बने तो भी प्याज, लहसुन का प्रयोग तो अवश्य ही किया जाता है। ऐसे में यदि आप रसोई में देवी-देवताओं का स्थान बनाते हैं तो आपको नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। इससे आपके घर में अशांति के साथ ही बीमारियां भो बढ़ने लगती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed