वास्तु के अनुसार, घर में कुछ विशेष पेड़-पौधों का होना शुभ होता है। ये पेड़-पौधे घर की तरक्की में सहायक होते हैं। ये पेड़-पौधे घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं। इनके प्रभाव से घर में आमदनी बढ़ती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर में कौनसे पेड़-पौधे शुभ होते हैं।
आर्थिक तरक्की के लिए घर में लगाएं ये 5 पौधे, धन-दौलत में होगी वृद्धि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केले के पेड़ को ईशान कोण में लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। इसके पास यदि तुलसी का पौधा लगाया जाए, तो भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। केले में भगवान विष्णु और तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है।
अशोक के पेड़ को हम सजावट के लिए लगाते हैं, लेकिन घर में इसे स्थान देने से प्रसन्नता प्राप्त होती रहती है और शोक दूर होता है। यह घर के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द्र को बढ़ाता है।
फेंगुशुई के अनुसार, घर के आसपास बांस का पौधा या घर के अंदर उसका बोन्साई रूप लगाने से समृद्धि और तरक्की होती है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
घर में हल्दी का पौधा लगाना भी शुभ होता है। यह पौधा गुणकारी और चमत्कारी होता है। घर में आंवले का पेड़ लगाने और रोजाना उसकी पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आंवले के पेड़ को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना लाभकारी है।