फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु के अनुसार ऐसा होना चाहिए आपका बेडरूम, शादीशुदा जीवन में बनी रहेगी खुशहाली

Thu, 17 Dec 2020 09:04 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 17 Dec 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
Vastu Tips for Bedroom remember these Vastu Tips in bedroom
वास्तु के अनुसार बेडरूम - फोटो : सोशल मीडिया

अक्सर हम देखते हैं कई जातकों का वैवाहिक जीवन सुखपूर्वक बीतता है, जबकि कई जातकों की अपने जीवनसाथी से छोटी-छोटी बात पर लड़ाई-झगड़ा शुरू हो जाता है। वास्तु के अनुसार, वैवाहिक जीवन में कलह का एक कारण बेडरूम से जुड़ा वास्तु दोष हो सकता है। यदि बेडरूम में कुछ विशेष वास्तु टिप्स का ध्यान रखा जाए तो दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है। ऐसे जातकों के वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार बेडरूम में किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Vastu Tips for Bedroom remember these Vastu Tips in bedroom
वास्तु के अनुसार बेडरूम - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिशा में होना चाहिए बेडरूम

सबसे पहले बेडरूम की दिशा ठीक होनी चाहिए। वास्तु के नियमानुसार, बेडरूम के लिए उत्तर या उत्तर-पश्चिम की दिशा सही होती है। इस दिशा में बेडरूम का होना वैवाहिक जीवन में मधुरता और प्रेम बनाए रखता है। इस दिशा में कमरा होने से पति-पत्नी के बीच आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आती है, जिससे जीवन में प्रेम बना रहेगा। 

Vastu Tips for Bedroom remember these Vastu Tips in bedroom
शयन कक्ष और वास्तुु के नियम - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिशा में नहीं होना चाहिए शयनकक्ष

वहीं वास्तु का नियम ये भी कहता है कि बेडरूम कभी भी उत्तर-पूर्व की दिशा में नहीं होना चाहिए। इस दिशा में बेडरूम दांपत्य जीवन में क्लेश पैदा करता है। साथ ही दक्षिण पूर्व की दिशा में बेडरूम होने से पति-पत्नी का व्यवहार बेवजह आक्रामक हो जाता है और कई बार छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना उसकी आदत में शुमार हो जाता है। इससे दोनों के बीच मनमुटाव रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips for Bedroom remember these Vastu Tips in bedroom
शयन कक्ष - फोटो : सोशल मीडिया
बेडरूम में नहीं होनी चाहिए ये चीजें

वास्तु के अनुसार बेडरूम में आईना नहीं होना चाहिए। बेडरूम में लोहे का फर्नीचर नहीं होना चाहिए और न ही आकार में धनुषाकार, अर्धचंद्राकार या वृत्ताकार फर्नीचर होना चाहिए। हां आयताकार, चौकोर लकड़ी के फर्नीचर ही वास्तु में शुभ माने गए हैं। इसके अलावा शयनकक्ष में बहती नदी या झरने की तस्वीरें, नुकीले बर्फ के पहाड़ या एक्वेरियम कभी न रखें।

विज्ञापन
Vastu Tips for Bedroom remember these Vastu Tips in bedroom
शयन कक्ष वास्तुु - फोटो : सोशल मीडिया
बेडरूम में सोते समय इन बातों का रखें ध्यान

वास्तु के नियमानुसार, बेडरूम में हमेशा दक्षिण या पूर्व दिशा में सिर करके सोएं, ताकि पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के अनुसार आप दीर्घायु और गहरी नींद प्राप्त कर सकें। कभी भी बेड को बीम के नीचे नहीं लगाना चाहिए। बीम अलगाव का प्रतीक होता है। यदि ऐसा करना संभव न हो, तो बीम के नीचे बांसुरी या विंड चाइम लटका देना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed