फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

vastu tips: इन आसान से वास्तु उपायों को करने से धन-धान्य से भरा रहेगा नया साल

Thu, 31 Dec 2020 03:56 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 31 Dec 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
vastu tips for solving money problem and get money in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

साल 2020 ज्यादातर लोगों के लिए बहुत ही खराब रहा, लोगों को कारोबार, नौकरी आदि में बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा, जिसकी वजह से ज्यादातर लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर हो गई हैं। अब नए साल 2021 का शुभारंभ होने जा रहा है, तो सभी यही उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाला साल सुख-समृद्धि और खुशियां लेकर आए। यदि इस साल में आपकी भी आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई है और आप धन की किल्लत से जूझ रहे हैं, तो आप वास्तु के अनुसार कुछ उपाय कर सकते हैं, जिससे आने वाला साल आपके लिए धन-धान्य से परिपूर्ण रहे।

vastu tips for solving money problem and get money in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
धन प्राप्ति की उत्तर-पश्चिम दिशा यानि वायव्य कोण की साफ-सफाई करके एक उचित स्थान पर मिट्टी के पात्र में कुछ सोने और चांदी के सिक्कों को लाल कपड़ें में बांधकर रख दें। उस पात्र को अनाज गेंहू या चावल से भर दें। इससे आपके घर में धन की आवक बनी रहती है और फालतू खर्च रूक जाता है।
 
vastu tips for solving money problem and get money in hindi
vastu tips - फोटो : social media

अशोक के पेड़ को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए लोग इसके पत्तों की तोरण लगाते हैं। धन में बरकत के लिए अशोक के पेड़ की जड़ का एक छोटा-सा टुकड़ा लेकर उसे धोकर साफ कर लें। उसके बाद उस टुकड़े को अपने घर के पूजास्थल पर रखकर नियमित रूप से पूजा करें। आपके घर में धन की बरकत बनी रहेगी और किसी भी प्रकार से धन की कमी नहीं रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips for solving money problem and get money in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यदि आपकी आर्थिक स्थिति सही  नहीं है तो अपने घर की पूर्व-उत्तर दिशा यानि ईशान कोण को बिलकुल साफ रखें। इस दिशा किसी पात्र में साबुत नमक भरकर रख दें। हर माह इस नमक को बदल दें। इससे आपके घर की नकारात्मकता दूर हो जाएगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। 

विज्ञापन
vastu tips for solving money problem and get money in hindi
कुबेर

धन प्राप्ति के लिए अपने घर में धन कोषाध्यक्ष कुबेर देवता की प्रतिमा या तस्वीर पूजा घर में रखकर नियमित रूप से पूजा करें। कुबेर यंत्र को अपने अपनी तिजोरी में स्थापित करें। इससे आपके धन में वृद्धि होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed