धन को तिजोरी में रखा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी का स्थान कुबेर देव का स्थान है। तिजोरी में धन की देवी मां लक्ष्मी का निवास स्थान माना जाता है। इसलिए तिजोरी का स्थान शुभ दिशा और स्थान में होना चाहिए। मान्यता के अनुसार तिजोरी से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने जातकों के धन में वृद्धि होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी तिजोरी धन की वृद्धि हो। घर में धन-धान्य के भंडार भरे रहें तो तिजोरी में एक पीपल का पत्ता रखें। इस पत्ते में सिंदूर से स्वास्तिक का निशान बनाएं। ये प्रक्रिया आपको लगातार पांच शनिवार करने होंगे। इससे आपकी तिजोरी हमेशा रुपयों से भरी रहेगी। धन की कमी को दूर करने के लिए गुरुवार के दिन रुपए रखने के स्थान में सात हल्दी की गांठें रखें। इसे रखने से पहले हल्दी को बृहस्पति देव के सामने रखें। इसके बाद विष्णु जी का कोई भी सिद्ध मंत्र 108 बार पढ़कर इसे अभिमंत्रित कर लें। इसके बाद इसे तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
मान्यता: इस एक चीज को तिजोरी में रखने से बढ़ता है धन, नहीं होती है पैसों की कमी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन