फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तर दिशा और वास्तु नियम: भूलकर भी न रखें यहां ये चीजें वरना उठाना पड़ेगा नुकसान...

Sat, 27 Mar 2021 11:58 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 27 Mar 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
vastu tips for north direction never place these things in the north direction
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : अमर उजाला

दिशाओं में प्रमुख 4 दिशाएं मानी जाती है, पूर्व, पश्चिम, उत्तर एवं दक्षिण। इसी प्रकार 4 विदिशाएं होती हैं उत्तर-पूर्व, दक्षिण पूर्व, दक्षिण पश्चिम एवं उत्तर पश्चिम। वास्तुविज्ञान के अनुसार घर की हर दिशा का अपना एक अलग महत्व होता है। हर दिशा के अपने कुछ नियम और विशेषताएं होती हैं। जैसे घर की उत्तर दिशा को कुबेर और लक्ष्मी की दिशा माना गया है और इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा सबसे अधिक होती है। तभी तो इस दिशा को पूजापाठ के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस दिशा में कोई वास्तुदोष उत्पन्न न हो एवं आपको इस दिशा का पूर्ण लाभ मिल सके इसके लिए जरूरी है कि आप इन बातों का ध्यान अवश्य रखें।

vastu tips for north direction never place these things in the north direction
vastu tips - फोटो : अमर उजाला

शौचालय
उत्तर दिशा को लेकर जो सबसे बड़ा वास्तु दोष माना जाता है वह है शौचालय का इस दिशा में होना। इस दिशा में टॉयलट होने से आपके घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता और घर में आर्थिक समस्या बनी रहती है। यदि आपके घर में पहले से ही इस दिशा में शौचालय है और उसे वहां से हटाना संभव नहीं है तो आप ये वास्तु उपाय कर सकते हैं।  एक कांच या पोर्सिलिन की प्याली में साबुत नमक भरकर बाथरूम के किसी कोने में रखें और इस नमक को हर सप्ताह बदलते रहें। ऐसा करने से आपको काफी हद तक इस वास्तुदोष से राहत मिलेगी।साथ में शौचालय का दरवाजा हमेशा बंद रखें।

vastu tips for north direction never place these things in the north direction
shoe vastu
न रखें जूते चप्पल
इस दिशा को भगवान कुबेर की दिशा भी कहा जाता है। भगवान कुबेर ही जीवन में धन, नए अवसर, प्रगति की अपार संभावनाएं और सुख एवं आनंद देने वाले देवता जाने जाते हैं। इसलिए भूलकर कभी भी घर की उत्तर दिशा में जूते चप्पल न रखें। इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप कहीं बाहर से आएं तो इस दिशा में भूल से भी जूते चप्पल न उतारें।ऐसा होने से आपके करियर में रूकावट आ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips for north direction never place these things in the north direction
furniture vastu

भारी वस्तुएं या फर्नीचर
वास्तु में उत्तर दिशा को हल्की और साफ रखने की बात की गई है, इसलिए भूल से भी इस दिशा में भारी भरकम फर्नीचर न रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से इस दिशा से पॉजिटिव एनर्जी के संचार में रुकावट पैदा होती है। इस दिशा को जहां तक हो सके खाली और खुला हुआ रखें। उत्तर दिशा में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दिशा में भूल से भी गंदा पानी या कचरा नहीं जमा होना चाहिए।

विज्ञापन
vastu tips for north direction never place these things in the north direction
vastu

कबाड़ न हो इकठ्ठा
घर की उत्तर दिशा में पैसे, जेवर, तिजोरी और बच्चों के पढ़ने की टेबल रखनी चाहिए। इस दिशा में भूल से भी पुरानी टूटी हुई वस्तुएं न रखें और न ही और कबाड़ा सामान रखें। कई लोग पुरानी टूटी हुई वस्तुएं एक जगह एकत्र करके रख देते हैं। ऐसी वस्तुओं को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, काम में नहीं आने वाली चीजों को इस दिशा से हटा देना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed