{"_id":"60913141707b8d23c94d39ea","slug":"vastu-tips-for-home-know-the-benefits-of-gomukhi-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"vastu tips: जानिए कैसा होता है गौमुख मकान, बताया गया है श्रेष्ठ, इसमें रहने वालों को मिलते हैं सभी सुख","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
vastu tips: जानिए कैसा होता है गौमुख मकान, बताया गया है श्रेष्ठ, इसमें रहने वालों को मिलते हैं सभी सुख
वास्तु शास्त्र में भवन निर्माण और आकार आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है ताकि घर में रहने वालों का जीवन सुखमय बना रहे। वास्तु शास्त्र में मुख्य रूप से सकारात्मक ऊर्जा के संचार को बढ़ाने पर जोर दिया जाता है। सकारात्मक ऊर्जा के संचार से घर में सुख समृद्धि आती है। इसी तरह से कई आकार के घर होते हैं। जिसमें से वास्तु में गौमुख घर को सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। वास्तु के अनुसार गौमुख घर में रहने वालों को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। यह घर सुख समृद्धि प्रदान करने वाला रहता है। तो चलिए जानते हैं कि कैसा होता है गौमुख घर और क्या होते हैं इससे लाभ।
2 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
गौमुख यानी गाय के समान आकृति वाला। इस तरह के मकान गाय की तरह मुख से गले तक तो पतले होते हैं लेकिन पीछे से चौड़ाई लिए हुए होते हैं। गौमुख मकान में मुख्यद्वार थोड़ा संकरा होता है लेकिन पीछे की ओर से घर चौड़ा होता है। द्वार की ओर से संकरा होने के कारण ऐसा स्थान संरक्षित भवन की श्रेणी में आता है। इसमें रहने वाले लोगों को सुरक्षा की भावना का अनुभव होता है।
3 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
धन संचय के लिए गौमुख मकान शुभ
गौमुख मकान को धन संचय के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, क्योंकि यहां पर आई वस्तु में स्थायित्व रहता है। गौमुख मकान में किसी प्रकार के अभाव नहीं होता है और सुख समृद्धि बनी रहती है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि गौमुख भूमि पर केवल रिहायशी मकान ही बनवाना चाहिए। यदि व्यापार आदि के लिए भवन बनवाना हो तो गौमुखी स्थान सही नहीं रहता है क्योंकि व्यापार में आवागमन की आवश्यकता होती है जबकि गौमुखी स्थान पर आई हुई वस्तु ज्यादातर स्थायित्व होती है, जिससे आपका व्यापार प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
गौमुख मकान इस दिशा में रहता है शुभ
यदि किसी का गौमुखी भवन उत्तर या फिर पूर्व दिशा में है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिशा में बने हुए मकान में सकारात्मकता का संचार अच्छा रहता है और आंशिक नकारात्मकता स्वतः ही समाप्त हो जाती है। जो लोग गौमुखी मकान में निवास करते हैं वे धर्म संस्कार और परंपराओं को मानने वाले होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।