फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन वास्तु नियमों को मानना जरूरी, नहीं तो पानी की तरह बह जाता है पैसा

Tue, 01 Dec 2020 07:26 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 01 Dec 2020 07:26 AM IST
विज्ञापन
vastu tips for home direction and money in hindi
vastu tips

वास्तु शास्त्र में घर के निर्माण और रख-रखाव को लेकर कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण बाते बताई गई हैं। जिन पर अगर ध्यान न दिया जाए तो व्यक्ति को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वास्तु के नियमों की अनदेखी करने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। जिससे घर में कलह समेत आर्थिक समस्या का सामना भी करना पड़ता है। इसलिए घर में निर्माण करते समय और अन्य कामों को करते समय कुछ बातों को ध्यान  में रखना आवश्यक होता है। जानते हैं वास्तु की किन बातों को ध्यान में रखना है आवश्यक...

vastu tips for home direction and money in hindi
vastu tips - फोटो : social media

घर को हमेशा साफ-स्वच्छ और व्यवस्थित रखना चाहिए। घर के ईशान कोण में मंदिर का निर्माण करना सही रहता है। वास्तु के अनुसार घर में ईशान कोण उत्तर दिशा और वायव्य दिशा को हमेशा साफ और खाली रखना चाहिए। इस दिशा के दूषित होने पर या इस दिशा में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में धन की आवक को बाधित करती है। 

vastu tips for home direction and money in hindi
तिजोरी का दरवाजा हमेशा उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आपके घर में जिस स्थान धन रखने के लिए तिजोरी या अलमारी बनी हुई है, ध्यान रखें कि उस स्थान पर मकड़ी के जाले न लगे हों। वास्तु में उत्तर दिशा को कुबेर कि दिशा माना गया है इसलिए धन रखने की अलमारी या तिजोरी दिवार से इस तरह से लगाकर रखे की उसका दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुले। अगर धन रखने की अलमारी का दरवाजा दक्षिण की ओर खुलता है तो धन की बर्बादी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips for home direction and money in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वास्तु के अनुसार घर में पानी का उचित प्रबंध होना बहुत आवश्यक होता है। अगर आपके घर में नल से पानी टपकता है या अनावश्यक रुप से पानी की बर्बादी होती है, उस घर में पैसा नहीं टिकता है। इसलिए घर में अनावश्यक रुप से पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। अगर नल टूटा हुआ है तो उसे तुरंत सही करवाना चाहिए। 

विज्ञापन
vastu tips for home direction and money in hindi
kitchen vastu tips
वास्तु के अनुसार खाने की थाली को हमेशा मेज या किसी पटरी पर सम्मान के साथ रखना चाहिए। भोजन करने के पश्चात थाली में हाथ नहीं धोने चाहिए। रात के समय भूलकर भी झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed