{"_id":"606884898ebc3ed3a340996d","slug":"vastu-tips-for-getting-money-prosperity-and-wealth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में इस जगह और इस दिशा में जलाएंगे दीपक तो नहीं होगी धन की कमी","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
घर में इस जगह और इस दिशा में जलाएंगे दीपक तो नहीं होगी धन की कमी
आज के इस भौतिकवादी युग में व्यक्ति के जीवन में धन की महत्ता बहुत बढ़ गई है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी को धन और ऐश्वर्य की देवी बताया गया है। मां लक्ष्मी की कृपा से ही समस्त लोकों में धन वैभव है। मनुष्य तो मनुष्य देवता गण भी श्रीहीन होने से घबराते हैं। धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की कृपा होना बहुत आवश्यक होता है। लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु बहुत से उपाय करते हैं। आप घर में सही दिशा और सही स्थान पर दीपक प्रज्वलित करके मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
2 of 4
लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने हेतु दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं(प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु में दिशाओं का बहुत महत्व माना गया है। वास्तु शास्त्र में हर कार्य के लिए एक सही दिशा बताई गई है। ज्यादातर लोग मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने हेतु उत्तर दिशा में दीपक प्रज्वलित करते हैं लेकिन यह दिशा कुबेर की दिशा होती है। कम ही लोगों को पता होता है कि दक्षिण दिशा यम की दिशा होने के साथ लक्ष्मी जी की भी दिशा होती है। यदि आप धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं तो प्रतिदिन तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे दरिद्रता दूर होती है और आपके ऊपर मां लक्ष्मी अपनी कृपा दृष्टि करती हैं।
3 of 4
तुलसी पूजन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हिंदू धर्म में तुलसी में दीपक जलाने की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है। पहले लोग घर के आंगन में तुलसी अवश्य लगाते थे और प्रतिदिन पूजन करते थे। आज के समय में घरों का आकार भले ही बदल गया हो लेकिन अब भी घरों में तुलसी रखने का बहुत महत्व माना जाता है। जिस घर में प्रतिदिन तुलसी को सींचा जाता है और दीपक जलाया जाता है वहां भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। जिससे घर में हमेशा सुख और समृद्धि का वास होता है। वास्तु के अनुसार घर में तुलसी रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
देहरी पर प्रतिदिन दीपक जलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने और धन प्राप्ति के लिए प्रतिदिन अपने घर की देहरी की साफ-सफाई करने के बाद दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। रोज सुबह और शाम मुख्य द्वार पर तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे नकारात्मक चीजें घर के बाहर से ही वापस हो जाती हैं और घर में सकारात्मकता एवं समृद्धि का आगमन होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।