फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: यह है यमराज की दिशा, अगर इस दिशा में है दरवाजा तो करें ये उपाय

Sun, 23 Aug 2020 06:37 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 23 Aug 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
vastu tips for direction If there is a door in the south direction then do this remedy to remove Vastu Dosha
दक्षिण मुखी द्वार के वास्तु उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना गया है क्योंकि दक्षिण दिशा के दिग्पाल यम देवता हैं। इसलिए लोग इस दिशा में अपने घर का दरवाजा नहीं बनवाते हैं, इस दिशा में घर का मुख्य द्वारा होने से कई परेशानियां हो सकती हैं, अगर आपको किसी कारणवश अपने घर का निर्माण दक्षिण मुखी भूमि पर करना पड़ रहा है तो इन उपायों को करने से दक्षिणमुखी जमीन का निर्माण भी नुकसान दायक नहीं रहेगा, जानते हैं उपाय...

vastu tips for direction If there is a door in the south direction then do this remedy to remove Vastu Dosha
दक्षिण दिशा के वास्तु दोष दूर करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : vastu tips

दक्षिणमुखी भूमि पर भवन बनवाते समय ध्यान रखना चाहिए कि घर का दक्षिणी हिस्सा ऊंचा रहे। दक्षिण दिशा में आप ऊंचे कमरे बनवा सकते हैं। जिससे घर के लोगों पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है, सभी सदस्यों की सेहत सही रहती है और घर हमेशा सुख-संपन्न होता है। 
 

vastu tips for direction If there is a door in the south direction then do this remedy to remove Vastu Dosha
दक्षिण दिशा में मकान बववाने के वास्तुु टिप्स(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : home vastu

दक्षिणमुखी भवन या भूमि खरीदना आवश्यक हो तो आप पहले वह घर किसी विश्वसनीय व्यक्ति के नाम पर खरीद लें। उसके बाद दक्षिण या पश्चिम दिशा से घर को बनवाना आरंभ करें। जब निर्माण कार्य पूरा हो जाए तो उस भवन को अपने नाम में करवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips for direction If there is a door in the south direction then do this remedy to remove Vastu Dosha
पानी का बहाव उत्तर दिशा की ओर करें, प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दक्षिण दिशा के शुभ-अशुभ प्रभाव सबसे ज्यादा घर की स्त्रियों को प्रभावित करते हैं। अगर आपका घर दक्षिण दिशा में बना हुआ है तो अपने घर के पानी का बहाव उत्तर दिशा से बाहर की ओर को करवाएं इससे धन संबंधित परेशानियां नहीं रहती हैं और घर की महिलाओं की सेहत भी सही रहती है। 

विज्ञापन
vastu tips for direction If there is a door in the south direction then do this remedy to remove Vastu Dosha
दक्षिण दिशा के दरवाजे का वास्तु दोष दूर करने के लिए दर्पण लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

घर का मुख्य दरवाजा कभी भी दक्षिण दिशा की तरफ नहीं न बनवाएं, अगर दरवाजा दक्षिण दिशा की ओर बना हुआ है तो वास्तु दोष को दूर करने के लिए दरवाजे के सामने की तरफ इस तरह से दर्पण लगाएं की घर में प्रवेश करते समय व्यक्ति का पूरा प्रतिबिंब दर्पण में दिखाई दे, इससे व्यक्ति के साथ घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करेगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed