फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिषीय और वास्तु महत्व के साथ-साथ सेहत को भी ठीक करता है चमत्कारी शंख

Tue, 15 Dec 2020 11:44 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 15 Dec 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
vastu tips conch in the house to prevent vastu defects and know benefits
वास्तु के अनुसार जिस घर में शंख रखा होता है, वहां हर तरफ सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है।

शंख का नाम लेते ही मन में पूजा और भक्ति की भावना आ जाती है। हिन्दू धर्म में शंख को बहुत ही शुभ माना गया है, इसका कारण यह है कि माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों ही अपने हाथों में शंख धारण करते हैं। महाभारत युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने पांचजन्य शंख, अर्जुन ने देवदत्त और भीम ने पौंड्रक नामक बड़े शंख बजाए। युधिष्ठिर ने अनंतविजय, नकुल ने सुघोष और सहदेव ने मणिपुष्पक शंख को बजाकर युद्ध का उदघोष किया। विष्णु पुराण के अनुसार माता लक्ष्मी समुद्रराज की पुत्री हैं तथा शंख उनका सहोदर भाई है। इसलिए यह भी मान्यता है कि जहां शंख है, वहीं लक्ष्मी का वास होता है।

vastu tips conch in the house to prevent vastu defects and know benefits
शंख (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

अनिष्ट एवं वास्तुदोष होता है दूर
घर में शंख रखने से वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है, साथ ही धन और आरोग्य की प्राप्ति होती है। अगर आपके घर के किसी हिस्से में वास्तु दोष है, तो उस कोने में शंख रखने से वहां का वास्तु दोष समाप्त हो जाता है। घर में खुशहाली आती है। इसी प्रकार शंखनाद करने से इसकी ध्वनि जहां तक पहुंचती हैं वहां तक की वायु शुद्ध और ऊर्जावान हो जाती है और अनिष्ट दूर होता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार सोयी हुई भूमि भी नियमित शंखनाद से जाग उठती है। भूमि के जागृत होने से रोग-शोक और कष्टों में कमी आती है तथा परिवार के सदस्य सुख-समृद्धि की ओर बढते रहते हैं। 

vastu tips conch in the house to prevent vastu defects and know benefits

वास्तुदोष के प्रभाव को कम करने के लिए नित्यप्रति शंख में गाय का दूध रखकर इसका छिड़काव घर में किया जाए तो इससे भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भगवान की पूजा में शंख बजाने के पीछे यह उद्देश्य होता है कि आस-पास का वातावरण शुद्ध और पवित्र रहे। वास्तु के अनुसार जिस घर में शंख रखा होता है, वहां हर तरफ सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips conch in the house to prevent vastu defects and know benefits
शंख बजाने के लाभ - फोटो : अमर उजाला

शंख से अच्छी होती है सेहत
नासा के अनुसार शंख बजाने से खगोलीय ऊर्जा का उत्सर्जन होता है जो कीटाणुओं का नाश कर लोगों में ऊर्जा व शक्ति का संचार करता है। शंख में कैल्शियम की मात्रा बहुत होती है, इसमें रात को पानी भर कर सुबह पीने से शरीर को कैल्शियम मिलता है। 

शंख बजाने से योग की तीन क्रियाएं एक साथ होती हैं कुम्भक, रेचक और प्राणायाम,जिससे शरीर निरोगी रहता है। इसके अलावा शंख बजाने से हृदयाघात, रक्तचाप की अनियमितता, दमा एवं मंदाग्नि जैसी बीमारियों में लाभ होता है एवं शंख बजाने से फेफड़े मजबूत बनते हैं। शंख की ध्वनि से दिमाग व स्नायु तंत्र सक्रिय रहता है।

विज्ञापन
vastu tips conch in the house to prevent vastu defects and know benefits
शंख - फोटो : social media

शंख का धार्मिक महत्व
शास्त्रों के अनुसार, जिस घर के पूजा स्थल में देवी लक्ष्मी के साथ शंख की स्थापना भी की जाती है और नियमित इसकी पूजा होती है, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती है। जहां कहीं भी शंख ध्वनि होती है वहां लक्ष्मीजी सम्यक रूप प्रकार से विराजमान रहती हैं। दक्षिणावर्ती शंख के शीर्ष में चन्द्र देवता, मध्य में वरुण, पृष्ठ भाग में ब्रह्मा और अग्र भाग में गंगा , यमुना तथा सरस्वती का वास माना गया है। इसके पवित्र जल को तीर्थमय माना जाता है। जो शंख के जल से स्नान कर लेता है ,उसे सम्पूर्ण तीर्थों में स्नान का फल प्राप्त हो जाता है। जहां पर शंख रहता है, वहां भगवान श्रीहरि, भगवती लक्ष्मी सहित सदा निवास करते हैं और अमंगल दूर से ही भाग जाता है। शंख का जल सभी को पवित्र करने वाला माना  गया है, इसी वजह से आरती के बाद श्रद्धालुओं पर शंख से जल छिड़का जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed