Vastu Tips for Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दिशा और उसमें रखी गई वस्तुओं की स्थिति हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को विशेष महत्व दिया जाता है। घर बनाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना शुभ माना जाता है, क्योंकि वास्तु दोष के कारण जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आइए जानें कि बिना किसी खर्च के घर का वास्तु दोष कैसे दूर किया जा सकता है।
सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का निर्माण और वस्तुओं की सही दिशा में व्यवस्था सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यदि घर में वास्तु नियमों का पालन नहीं किया गया है, तो वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है, जिससे घर में नकारात्मकता और कलह का माहौल बनता है।
धन रखने की सही दिशा
धन रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा को सबसे शुभ माना गया है। इस दिशा में तिजोरी, अलमारी, और कीमती आभूषण रखने से आर्थिक वृद्धि होती है। धन को पश्चिम या दक्षिण दिशा में रखने से बचना चाहिए, क्योंकि यह आर्थिक समस्याओं का कारण बन सकता है।
2 of 6
घर का मध्य भाग रखें खाली
- फोटो : freepik
घर का मध्य भाग रखें खाली
घर का मध्य भाग, जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है, हमेशा साफ और खाली होना चाहिए। यह स्थान सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होता है। यहां कोई सामान रखने से घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है। इसे साफ रखने से परिवार में तालमेल और प्रेम बना रहता है, और बीमारियां दूर रहती हैं।
3 of 6
लाफिंग बुद्धा का महत्व
- फोटो : adobe stock
लाफिंग बुद्धा का महत्व
लाफिंग बुद्धा को सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। लाफिंग बुद्धा को मुख्य द्वार, पूर्व दिशा, उत्तर-पूर्व दिशा, या बच्चों के अध्ययन कक्ष में रखना शुभ होता है।
4 of 6
तुलसी के उपाय
- फोटो : Adobe stock
तुलसी के उपाय
हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र माना गया है। तुलसी का पौधा और उसकी जड़ घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी की जड़ को लाल कपड़े में बांधकर मुख्य द्वार पर लटकाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
5 of 6
स्वास्तिक का निर्माण
- फोटो : adobe stock
स्वास्तिक का निर्माण
वास्तु दोष को दूर करने के लिए मुख्य द्वार पर सिंदूर, कुमकुम, या चंदन से स्वास्तिक बनाना चाहिए। इसे 9 इंच लंबा और चौड़ा बनाना शुभ माना जाता है। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक होता है।