फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो घर में लगाएं गुड़हल का पौधा, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Fri, 10 Mar 2023 12:29 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 10 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Vastu Shastra Plant Hibiscus Flower for the Blessings of Goddess Lakshmi Know Significance
गुड़हल के फूल से करें वास्तु उपाय - फोटो : अमर उजाला

Vastu Tips for Placing Hibiscus Plant: वास्तु शास्त्र में कुछ फूलों का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधे के बारे में उल्लेख किया गया है। घर में कई ऐसे पेड़-पौधे होते हैं, जो घर की समस्याएं ठीक कर देते हैं। हम कभी-कभी कुछ ऐसे पेड़-पौधे भी लगा देते हैं, जिसका प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। ये प्रभाव कभी अच्छा होता है, तो कभी ये बुरा भी साबित होता है। इन्हीं में से एक है गुड़हल का फूल। ये घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। गुड़हल के फूल बहुत खूबसूरत होते हैं। वास्तु शास्त्र में इन फूलों का विशेष महत्व बताया गया है। ये फूल जीवन की कई परेशानियों को दूर करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं किस तरह आप घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।


Chaitra Navratri 2023: इस दिन से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और विधि

Vastu Shastra Plant Hibiscus Flower for the Blessings of Goddess Lakshmi Know Significance
hibiscus - फोटो : iStock
  • सूर्य दोष को दूर करने के लिए गुड़हल बहुत फायदेमंद होता है। घर की पूर्व दिशा में गुड़हल के फूल का पौधा लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। गुड़हल के फूलों को स्टडी टेबल पर रखने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है।
Vastu Shastra Plant Hibiscus Flower for the Blessings of Goddess Lakshmi Know Significance
hibiscus flower - फोटो : iStock
  • गुड़हल का फूल भी मंगल दोष को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस फूल की तरह मंगल ग्रह का रंग भी लाल है। घर में गुड़हल के फूल का पौधा लगाएं। इससे मंगल दोष दूर होता है। इससे जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Shastra Plant Hibiscus Flower for the Blessings of Goddess Lakshmi Know Significance
hibiscus tea
  • गुड़हल का फूल सूर्यदेव को अत्यंत प्रिय है। गुड़हल के फूल के बिना सूर्य देव की पूजा अधूरी मानी जाती है। जल में गुड़हल के फूल डालकर नियमित रूप से सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। इससे आपको ऊर्जावान बने रहने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
Vastu Shastra Plant Hibiscus Flower for the Blessings of Goddess Lakshmi Know Significance
Hibiscus Flowers
  • मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल गुड़हल का फूल चढ़ाएं। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को गुड़हल का फूल चढ़ाएं। इससे आर्थिक परेशानी दूर होती है। घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed