{"_id":"6434f80b5b974a90a3014aea","slug":"vastu-remedies-to-remove-vastu-dosh-at-home-know-upay-in-hindi-2023-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips: घर का वास्तुदोष खराब कर सकता है आपकी सेहत, जानिए कैसे करें उपाय","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Tips: घर का वास्तुदोष खराब कर सकता है आपकी सेहत, जानिए कैसे करें उपाय
Tue, 11 Apr 2023 11:33 AM IST
विनोद शुक्ला
अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:33 AM IST
विज्ञापन
vastu tips 2023
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी भवन की बनावट और उसकी साज-सज्जा घर के वास्तु को प्रभावित करती है। यदि घर में वास्तु के नियमों का पालन किया जाए तो वहां सुख-समृद्धि रहती है वही यदि वास्तु नियमों के विपरीत घर हो तो भवन में रहने वाले सभी लोग शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रह सकते हैं, उनका जीवन अनेक कष्टों से घिर सकता है। वास्तु के कुछ सरल नियमों का ध्यान रखकर आप स्वस्थ्य और सुखी जीवन जी सकते हैं।
vastu tips
- फोटो : vastu tips
हल्की ,खुली और साफ हो उत्तर दिशा
पूर्व तथा उत्तर दिशा का हल्का और नीचा होना तथा दक्षिण व पश्चिम दिशा का भारी व ऊंचा होना वास्तु सम्मत है। यदि पूर्व दिशा में भारी निर्माण हो तथा पश्चिम दिशा एकदम खाली व निर्माण रहित हो तो अनिद्रा का शिकार होना पड़ सकता है। उत्तर दिशा में भारी निर्माण हो परन्तु दक्षिण और पश्चिम दिशा निर्माण रहित हो तो भी ऐसी स्थिति उत्त्पन्न होती है।

Morning Vastu Tips
- फोटो : iStock
दक्षिण या पूर्व में सिर करके सोएं
गृहस्वामी अग्निकोण या वायव्य कोण में शयन करे,या उत्तर में सिर व दक्षिण में पैर करके सोए तब भी अनिद्रा या बेचैनी,सिरदर्द और चक्कर जैसी परेशानी हो सकती है। धन आगमन और स्वास्थ्य की दृष्टि से दक्षिण या पूर्व की ओर पैर करना अच्छा माना गया है।

Vastu Tips For Bathroom
- फोटो : istock
जल की स्थिति हो ठीक
घर में भूमिगत जल की गलत स्थिति भी बहुत सारे रोगों का कारण होती है। उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में भूमिगत जल स्रोत धनदायक होते हैं एवं संतान को भी सुंदर निरोगी बनाते हैं। यहां निवास करने वाले सदस्यों के चेहरे पर कांति बनी रहती है। इन स्थानों पर जल की स्थिति रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करती है।

प्रवेश द्वार
दक्षिण-पश्चिम दिशा में प्रवेश द्वार या हल्की चाहरदीवारी अथवा खाली जगह होना शुभ नहीं है, ऐसा होने से हार्ट अटैक, लकवा, हड्डी एवं स्नायु रोग संभव हैं। अतः यहां प्रवेश द्वार या खाली जगह छोड़ने से बचना चाहिए।