{"_id":"5cd27d22bdec220746189ec0","slug":"vast-tips-peacock-feather-remove-your-all-problems","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोर पंख के इस्तेमाल से खुल सकते हैं आपके किस्मत के दरवाजे, जानें सही उपाय","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
मोर पंख के इस्तेमाल से खुल सकते हैं आपके किस्मत के दरवाजे, जानें सही उपाय
मोर पंख का इस्तेमाल सिर्फ घर को सजाने के लिए ही नहीं बल्कि वास्तुदोष को दूर करने के लिए किया जाता है। हमारे जीवन से जुड़ी कई समस्याओं का सामाधान मोर पंख से निकल सकता है, तो आइए जानते हैं आखिर वास्तु के अनुसार घर और आफिस के किन कोनों पर मोर पंख के जरिए सुख-समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त किया जा सकता है।
2 of 7
मोर पंख के अचूक उपाय
अगर आप घर-परिवार और बच्चों की पढ़ाई को लंकर लंबे समय से परेशान चल रहे हैं तो मोर पंख के इस्तेमाल से इन सभी चीजों से जल्द ही आपके जीवन में खुशियां वापस आ जाएंगी।
3 of 7
मोर पंख के अचूक उपाय
अगर किसी की राहु की दशा खराब चल रही है, तो वह मोर पंख का इस्तेमाल करके अपनी दिन-दशा में परिवर्तन ला सकता है। अपनी कुंडली से जुड़े इस दोष को दूर करने के लिए सोते समय तकिए के नीचे मोर पंख रखकर सोएं। मोर पंख के इस उपाय से आपकी राहु की दशा में तुरंत सुधार आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मोर पंख के अचूक उपाय
कई बार हम किसी काम को समय से करना चाहते हैं, लेकिन ग्रहों से जुड़े दोष के कारण हमारा कोई भी काम समय पर नहीं हो पाता है। काम लगातार बिगड़ता चला जाता है। जिसके कारण हम अक्सर तनाव में रहने लगते हैं। ऐसे में आप अपने बेडरूम के अंदर पूर्व या फिर उत्तर पूर्व कोने में मोर पंख को रखें, आपकी समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
मोर पंख के अचूक उपाय
कई मां-बाप अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर बहुत परेशान रहते हैं। यदि आपके बच्चे एकाग्र मन से पढ़ाई नहीं करते हैं तो इसके लिए मोर पंख का उपाय काफी लाभकारी साबित हो सकता है। आप मोर पंख को उसकी टेबल पर रखें या उसकी किताब में डालकर रखें। शुभता के प्रतीक मोर पंख के प्रभाव से बच्चे का मन पढ़ाई में लगने लगेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।