फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   To get profit in business paint according to Vastu at the workplace

व्यवसाय करने वाले कार्यस्थल पर करें वास्तु अनुसार रंग, तो चमक जाएगी किस्मत

Sat, 19 Jun 2021 06:33 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 19 Jun 2021 06:33 PM IST
सार

वास्तु के अनुसार रंग हमारे जीवन को बहुत प्रभावित करते हैं इसलिए उनका चुनाव बहुत ही सोच-समझकर करना चाहिए। खासतौर पर यदि आप व्यवसाय करते हैं तो उसमें उचित लाभ प्राप्ति के लिए वास्तु के अनुसार रंगों का चयन कर सकते हैं।

विज्ञापन
To get profit in business paint according to Vastu at the workplace
कारोबार में वृद्धि के लिए कार्यस्थल पर वास्तु शास्त्र के अनुसार रंग करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

किसी भी व्यक्ति के लिए उसका व्यवसाय कितना मायने रखता है यह बात किसी को समझाने की आवश्यकता नहीं है। व्यवसाय व्यक्ति के जीवन भर की पूंजी और जीविकोपार्जन का जरिया होता है। जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। ऐसे में यदि व्यवसाय में परेशानियां आने लगे तो तनाव होना स्वाभाविक होता है। व्यसाय में दिक्कते आते ही हर तरफ से परेशानियां आने लगती हैं क्योंकि व्यक्ति को व्यवसाय में दिक्कतों के चलते आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिससे परिवार में भी कलह-क्लेश होने लगता है। जिसके चलते व्यक्ति को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसका व्यवसाय अच्छा चले और उसमें तरक्की होती रहे। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यवसाय करते हैं या फिर व्यवसाय आरंभ करने की सोच रहे हैं तो रंग का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हम अपने कार्यस्थल पर बस रंगों का चयन ऐसे ही कर लेते हैं लेकिन रंग हमारे व्यवसाय को प्रभावित करते हैं ऐसे में यदि आप रंगो का चुनाव अपने व्यवसाय के अनुसार करते हैं तो लाभ प्राप्त किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि किसी व्यवसाय के लिए कार्यस्थल पर कौन सा रंग करवाना फायदेमंद रहता है।

विज्ञापन

To get profit in business paint according to Vastu at the workplace
व्यापार में तरक्की पाने के करें उसी के अनुसार रंग(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

यदि आपकी किराने की दुकान है तो हल्का गुलाबी या सफेद रंग करवाना सही रहता है, इससे व्यापार में तरक्की प्राप्त होती है। 

 

यदि आपका कपड़ों का व्यवसाय हैं जैसे सिलाई की दुकान, थोक या खुदरा में कपड़े बेचना आदि तो वास्तु के अनुसार आपको हल्के पीले, हरे और आसमानी रंग का चुनाव करना उचित रहता है। इससे आपकी व्यसाय की समस्याएं दूर होती हैं।

 

यदि आप दवा विक्रेता हैं या फिर दवाखाना खोलना चाहते हैं तो आपको सफेद रंग करवाना चाहिए। वास्तु के अनुसार दवाई के कारोबार के लिए कार्यस्थल पर यह रंग सबसे अच्छा माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यदि आपकी तोहफो की दुकान है तो आपको अपनी दुकान में पीला, आसमानी और हल्का गुलाबी या नीले रंग का प्रयोग करना चाहिए। इससे व्यवसाय में समृद्धि प्राप्त होती है।

 

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपकी किसी प्रकार की बिजली के उपकरणों से संबंधित दुकान है तो कार्यस्थल पर गुलाबी, सफेद और हल्का हरा रंग करवाना बहुत लाभप्रद माना जाता है।

 

यदि आप सौंदर्य प्रसाधन से जुड़ा हुआ कोई व्यसाय दुकान या ब्यूटी पार्लर आदि चलाते हैं तो आसमानी और सफेद रंग का चुनाव करना सही रहता है। इससे व्यापार में खूब तरक्की होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed