शयनकक्ष प्रत्येक घर का बहुत महत्वपूर्ण होता है। विवाहित लोगों के जीवन में तो शयनकक्ष का बहुत अधिक महत्व होता है। शयन कक्ष में ही व्यक्ति को सबसे ज्यादा सूकून और शांति का अनुभव होता है। वास्तु में शयन कक्ष को लेकर महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया गया है। यदि इन बातों का ध्यान न रखा जाए तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है। वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें शयन कक्ष में नहीं रखना चाहिए। इन चीजों का कारण आपके रिश्तें में दरार आ सकती है, तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं चीजें शयनकक्ष में नहीं रखनी चाहिए।
शयन कक्ष में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, रिश्तें में आ सकती है दरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शयनकक्ष में कभी भी धार्मिक किताबे और तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा शयनकक्ष में मंदिर नहीं बनाना चाहिए। शयनकक्ष में शुक्र का स्थान माना गया है, और शुक्र को भोग विलास का ग्रह माना गया है। शयनकक्ष गृहस्थ जीवन का स्थान होता है। देवी-देवताओं का स्थान हमेशा पवित्र स्थान पर बनाया जाता है, इसलिए शयनकक्ष में मंदिर या धार्मिक किताबों का स्थान नहीं बनाना चाहिए।
शयनकक्ष में अपने पलंग पर कभी भी काले रंग की चादर नहीं बिछानी चाहिए। काले रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। इसके अलावा शयनकक्ष शुक्र का स्थान है और काले रंग को शनि का प्रतीक माना गाया है। इससे आपके रिश्ते में दरार आने लगती है। पलंग पर हमेशा अच्छे डिजाइन और मन को सुकून देने वाले रंगों की चादर बिछानी चाहिए।
शयन कक्ष में आवश्यकता से अधिक बिजली के उपकरण नहीं रखने चाहिए हो सके तो शयनकक्ष में टेलीविजन लगाने से भी बचना चाहिए। लोग अपने पलंग के बॉंक्स में भी बहुत सारा सामान और बिजली से संबंधित उपकरण भरकर रख देते हैं लेकिन यह सही नहीं रहता है। कमरे में अत्यधिक बिजली के उपकरण आपकी नींद में बाधा डालते हैं।