मोरपंख दिखने में तो खूबसूरत होते ही हैं,इसको घर में रखने के कई फायदे भी हैं, मोरपंख को बहुत शुभ माना जाता है। श्री कृष्ण जी तो हमेशा ही अपने सिर पर मोरपंख धारण करते हैं। अन्य देवी-देवताओं को भी मोरपंख प्रिय है। मोरपंख से कई तरह के उपाय किए जाते हैं, जिनसे आपकी कई तरह की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। मोरपंख से आप कई समस्याओं से निजात पा सकते है।
मोरपंख से जुड़े ये उपाय करने से मिलेगा आश्चर्य जनक लाभ
घर के मुख्य द्वार पर मोरपंख लगाना बहुत ही शुभ रहता है, दरवाजे पर मोरपंख लगाने से नकारात्मक ऊर्जा घर मे प्रवेश नहीं करती है। घर के द्वार पर 3 मोरपंख लगाएं, दरवाजे पर इसे लगाते समय इस मंत्र को लिखकर उसके नीचे गणेश जी की प्रतिमा लगाएं।
'ॐ द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापयै स्वाहा'
किसी मंदिर में जाकर मोरपंख को राधा-कृष्ण के मुकुट में लगा दें, और 40 दिन बाद इसे वापस ले आएं, अब इस मोरपंख को तिजोरी या पैसों को रखने के स्थान पर रख दें। इससे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। और घर में बरकत आएगी।
जब बच्चों को नजर लग जाती है तो वे जोर-जोर से रोने लगते हैं, बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए छोटे शिशुओं को मोरपंख चांदी के ताबीज में पहनाएं।