फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips For Shami Plant: शनि दोष से हैं परेशान, तो घर में जरूर लगाएं ये पौधा, होगी शनि देव की कृपा

Fri, 11 Nov 2022 05:19 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 05:19 PM IST
विज्ञापन
Shami Plant Saturday Upay Vastu tips to remove shani dosh kab lagaein shami ka ped
शनि देव की कृपा के लिए लगाएं ये पौधा - फोटो : istock

Shami Ke Paudhe ke Vastu Upay: हर पेड़ और पौधे का एक स्वतंत्र चरित्र होता है।अपने विभिन्न प्रभावों के कारण इस पौधे का रूप, रंग, सुगंध, फल और फूल सभी विभिन्न ग्रहों से जुड़े हुए हैं। वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजे बताई गई हैं जिसके करने और न करने से हमारे जीवन पर उसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ता है। हरे पौधे और पेड़ हमारे  जीवन में आशा और सुंदरता की भावना लाते हैं। कुछ पौधे हमारे घरों में सौभाग्य और समृद्धि ला सकते हैं। शमी का पौधा या शमी का पेड़ ऐसा ही एक पौधा है। वास्तु शास्त्र  का प्रयोग घर में फूल और पेड़ लगाने के लिए भी किया जाता है। जब आप अपने घर में एक पेड़ लगा रहे हैं, तो पौधों का भी वास्तु देखना आवश्यक होता है क्योंकि वास्तु के अनुसार पेड़ पौधे लगाने के साथ घर की ऊर्जा भी प्रभावित होती है।

Shami Plant Saturday Upay Vastu tips to remove shani dosh kab lagaein shami ka ped
शनि देव की कृपा के लिए लगाएं ये पौधा - फोटो : istock
शमी के पौधे को लेकर क्या कहता है वास्तु शास्त्र 
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार यदि आपकी कुंडली में शनि दोष है या शनि का प्रभाव है तो आपको अपने घर में शमी का पेड़ लगाने की आवश्यकता है। यह वास्तु के उत्तम उपायों में से एक है जो आपके शनि दोष को समाप्त कर सकता है। लेकिन घर में शमी का पौधा लगाने से पूर्व यह जानना आवश्यक है की शमी का पौधा किस दिशा में लगाएं। अन्यथा यह आपके परिवार में नकरात्मक ऊर्जा का संचार करेगा।
 
Shami Plant Saturday Upay Vastu tips to remove shani dosh kab lagaein shami ka ped
शनि देव की कृपा के लिए लगाएं ये पौधा - फोटो : istock

किस दिशा में होना चाहिए शमी का पेड़ 
शमी के पौधे के लिए उचित वास्तु दिशा दक्षिण की ओर होती है। यदि पर्याप्त और सीधी धूप नहीं है, तो इसे पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में रख सकते हियाँ। शनिवार के दिन शमी का पेड़ को लगाना अनुकूल माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को हमेशा घर के मख्य द्वार के बाई ओर लगाना चाहिए। इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिसका अच्छा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shami Plant Saturday Upay Vastu tips to remove shani dosh kab lagaein shami ka ped
शनि देव की कृपा के लिए लगाएं ये पौधा - फोटो : istock

शमी के पौधे से जुड़े उपाय 

  • शाम के समय शमी के पौधे के पास भी एक दीपक जलाकर इसकी पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
  • 45 दिनों तक रोजाना शाम को शमी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से विवाह में आ रही सारी बाधाएं दूर होती हैं। 
  • घर के ईशान कोण यानी पूर्वोत्तर दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने पर परिवार को धन की कमी नहीं झेलनी  पड़ेगी। 
  • व्यापार और नौकरी में तरक्की लाने के लिए घर में शमी का पेड़ लगाना शुभ होता है। 
  • अगर आप किसी शुभ काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं तो शमी के दर्शन करने के बाद ही घर से बाहर निकलें। ऐसा करने से आप जिस कार्यके लिए जा रहे उसमें सफलता मिलेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed