फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2020: इस रक्षाबंधन पर वास्तु के अनुसार अपने भाई को बांधे राखी

Mon, 03 Aug 2020 11:40 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 03 Aug 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2020 vastu ke anusar raksha bandhan
Raksha Bandhan 2020 - फोटो : Pixabay

Raksha Bandhan 2020: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस त्योहार पर बहनें अपनी भाई की कलाई पर राखी बांधती है। साथ ही उनकी जिन्दगी में तरक्की और सुख-सुविधा हासिल करने की प्रार्थना करती हैं। वास्तु विशेषज्ञ डॉक्टर रविराज अहिर राव का कहना है कि यदि रक्षाबंधन के इस त्योहार पर राखी बांधते समय वास्तु के नियमों का पालन किया जाए तो भाई-बहनों के जीवन में यह राखी पर्व सुख-समृद्धि और संपन्नता लेकर आता है। रक्षाबंधन पर वास्तु के ये नियम इस प्रकार हैं -

Raksha Bandhan 2020 vastu ke anusar raksha bandhan
Raksha Bandhan 2020 - फोटो : Social media

बाजार में कई तरह की राखियां मिलती है जिसमें राखियों को चमकदार और आकर्षक बनाने के लिए बहुत सी आर्टिफिशियल चीजें का इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु के अनुसार वहीं राखी बांधे जो नेचुरल चीजों से बनी हो।

Raksha Bandhan 2020 vastu ke anusar raksha bandhan
Raksha Bandhan 2020 - फोटो : अमर उजाला

बाजार में रंग बिरंगी कई राखियां मौजूद होती हैं लेकिन इस बात का खास ख्याल रखें भूलकर भी काले रंग की राखी को अपने भाई की कलाई पर ना बांधे। वास्तु के अनुसार लाल, पीली और नारंगी रंग की राखियां कलाई पर बांधने पर शुभ फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2020 vastu ke anusar raksha bandhan
Raksha Bandhan 2020 - फोटो : Needpix.com

वास्तु में दिशा का विशेष महत्व होता है ऐसे में जिस समय आप अपने भाई को राखी बांधे उस समय आप और आपके भाई उत्तर पूर्व या पूर्व दिशा में बैठें, इससे सकारात्मकता बनी रहेगी। ध्यान रखें उत्तर पश्चिम दिशा में राखी बंधवाना भी शुभ नहीं रहेगा।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2020 vastu ke anusar raksha bandhan
Raksha Bandhan 2020 - फोटो : Raksha Bandhan 2020

राखी बांधते समय अपने घर की खिड़की और दरवाजें को खोलकर रखें ताकि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता रहे। सकारात्मक वातावरण में राखी बांधेंगे तो उसका प्रभाव भी सकारात्मक रूप से देखने को मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed