शास्त्रों और वास्तु में हर चीज के नियम बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार कई वस्तुएं हमें सोते समय अपने सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए। वैज्ञानिक दृष्टि से भी देखा जाए तो सोते समय सबसे आवश्यक होता है कि हमारी नींद में कोई भी बाधा न पड़े। क्योंकि अगर सोते समय हमारी नींद में बाधा पड़ती है तो ये हमारे लिए स्वास्थ की दृष्टि से भी अच्छा नहीं रहता हैं।
2 of 4
सोते समय रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : sleep
ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वे फोन चलाकर सोते समय उसे अपने सिरहाने पर ही रखकर सो जाते हैं। कई बार इलैक्ट्रॉनिक उपकरण भी हमारे सोने के स्थान पर ही रखे होते हैं जैसे घड़ी, लैपटॉप, वीडियो गेम आदि। वास्तु के अनुसार इन चीजों को सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए। इसके पीछे वैज्ञानिक तर्क यह है कि उपकरणों निकलने वाली किरणें हमारे स्वास्थ के लिए बहुत नुकसान दायक होती हैं। साथ ही इनसे निकलने वाली आवाज से हमारी नींद में बाधा पड़ती है। जिससे मानसिक तनाव हो सकता है।
3 of 4
सोते समय रखें इन बातों का ध्यान
हमें अपने सिरहाने पर्स रखकर कभी नहीं सोना चाहिए। सोने से पहले हमें यह जरुर देख लेना चाहिए कि हमारा पर्स सही जगह रखा हो। ज्योतिष कहता है कि धन रखने की सही जगह हमेशा तिजोरी या अलमारी में होती है। सिरहाने पर्स रखने से धन खर्च बढ़ता है।
4 of 4
सोते समय रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : pixa
कुछ लोगों की आदत होती है कि सोते समय वे कोई अखबार या मैग्जीन पढ़कर सोते हैं और सोते समय हम उसे ऐसे ही सिरहाने रखकर सो जाते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार सिरहाने के पास या तकिये के नीचे कभी भी ये वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए ये हमारे जीवन पर प्रभाव डालता है।