फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: घर में भूलकर भी इन जगहों पर न रखें पैसे, हो सकती हैं आर्थिक तंगी

Mon, 09 Dec 2024 03:13 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 09 Dec 2024 03:13 PM IST
सार

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है, जिसका मूल उद्देश्य ऊर्जा का संतुलन बनाना है। इसमें दिशा, भवन निर्माण और धन रख-रखाव के नियमों का उल्लेख है। 

विज्ञापन
money rules everyone should learn by vastu know Vastu Tips for money
धन से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Amar Ujala

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है, जिसका मूल उद्देश्य ऊर्जा का संतुलन बनाना है। इसमें दिशा, भवन निर्माण और धन रखरखाव के नियमों का उल्लेख है। वास्तु के इन नियमों का पालन करने पर व्यक्ति के धन-धान्य और सुख में वृद्धि होती हैं। आमतौर पर घर बनवाते समय इसके सिद्धांतों का ध्यान रखा जाता है, जो सभी ग्रह दोष समाप्त करता है।



हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बेहद महत्वपूर्ण विद्या माना गया है, इसके आधार पर धन राशि रखने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। वास्तु के मुताबिक पूर्व दिशा उगते हुए सूरज की दिशा है, इस दिशा में पैसे रखने से व्यक्ति के धन में वृद्धि होती रहती है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में पैसे रखने से बचना चाहिए। यह यम की दिशा है, यहां पैसे रखने से घर में दरिद्रता आती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन स्थानों पर पैसे नहीं रखने चाहिए।

money rules everyone should learn by vastu know Vastu Tips for money
धन से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : freepik

ऐसी तिजोरी में न रखें धन
यदि आपकी तिजोरी अंधेरे में हैं, तो कभी भी यहां पैसे न रखें। वास्तु के अनुसार इस स्थान पर धन रखने से वास्तु दोष लग सकता है। आप चाहें, तो तिजोरी को घर की उत्तर दिशा में रखकर वहां पैसे रख सकते हैं।

Weekly Lucky Zodiac: यह सप्ताह इन चार राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ
 

money rules everyone should learn by vastu know Vastu Tips for money
धन से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : freepik

दीवार के पास न रखें
वास्तु के अनुसार ऐसे स्थानों पर पैसे नहीं रखने चाहिए, जिसकी दीवार बाथरूम से जुड़ी हो। इन स्थानों पर धन रखने से परिवार में नकारात्मकता का वास होता है, साथ ही कार्यों में रुकावट आने लगती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
money rules everyone should learn by vastu know Vastu Tips for money
धन से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : freepik

उपहार में मिली चीजों के साथ
वास्तु के अनुसार उपहार में मिली चीजे जैसे, बॉक्स, ज्वेलरी और घड़ी आदि के साथ पैसों को नहीं रखना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। 

विज्ञापन
money rules everyone should learn by vastu know Vastu Tips for money
धन से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : freepik
ऐसे में पर्स में नहीं रखने चाहिए पैसे
आमतौर पर कुछ लोग पर्स में चाबी और चाकू रखते हैं। इस दौरान वह इस पर्स में कुछ पैसे भी रखते हैं, जो रखना उचित नहीं हैं। वास्तु के अनुसार ऐसे बैग में धन रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed