फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips for New Year 2025: नए साल से पहले अपनाएं ये खास वास्तु उपाय, खुशहाल और धनवान रहेंगे पूरे साल

Sun, 29 Dec 2024 07:32 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 29 Dec 2024 07:32 AM IST
सार

नए साल की शुरुआत से पहले कुछ वास्तु उपाय अपनाकर आप माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपका जीवन धन, वैभव और सकारात्मक ऊर्जा से भर जाएगा।

विज्ञापन
New Year 2025 Vastu Tips For Happiness and Prosperity
नए साल से पहले अपनाएं ये खास वास्तु उपाय - फोटो : Amar Ujala
Vastu Tips for New Year 2025: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है, जिसके माध्यम से हम अपने घर और कार्यस्थल पर वस्तुओं को सही दिशा में रखने का ज्ञान प्राप्त करते हैं। प्रत्येक वस्तु की एक उपयुक्त दिशा होती है, यदि इसे सही दिशा में नहीं रखा जाता है, तो यह वास्तु दोष का कारण बन सकती है। ऐसे में कई बार घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर जाती है, जिससे जीवन में कई तरह की बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आने वाले साल में आपके घर में सुख-समृद्धि का वास हो तो, नए साल की शुरुआत से पहले कुछ वास्तु उपाय अपनाकर आप माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपका जीवन धन, वैभव और सकारात्मक ऊर्जा से भर जाएगा।


पूजा स्थल का स्थान
घर में पूजा स्थल का स्थान बहुत महत्वपूर्ण होता है। मंदिर के बाहर किसी भी सदस्य की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए और न ही वहां जूते-चप्पल रखने चाहिए। इसके अलावा, घर में पूजा स्थल को कभी भी रसोई (किचन) में स्थापित नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह गंभीर वास्तु दोष पैदा कर सकता है। पूजा स्थल को हमेशा साफ-सुथरा और शांत जगह पर स्थापित करें।
New Year 2025 Vastu Tips For Happiness and Prosperity
किचन और बाथरूम की सफाई - फोटो : freepik
किचन और बाथरूम की सफाई
किचन और बाथरूम की स्वच्छता वास्तु शास्त्र में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। यदि ये स्थान गंदे रहते हैं, तो इसका प्रभाव आपके जीवन में शनि और राहु के नकारात्मक प्रभाव के रूप में दिखाई दे सकता है। यह न केवल मानसिक तनाव बढ़ाता है, बल्कि आपकी सफलता में भी बाधा उत्पन्न कर सकता है। किचन में चूल्हा और सिंक को आमने-सामने रखने से बचें, क्योंकि यह भी नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित कर सकता है।
 

Vastu Tips: 2025 से पहले होना चाहते हैं कर्ज मुक्त? अपनाएं ये वास्तु के अचूक उपाय

New Year 2025 Vastu Tips For Happiness and Prosperity
झाड़ू लगाने का सही समय - फोटो : adobe stock
झाड़ू लगाने का सही समय
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, शाम के बाद घर में झाड़ू लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है। सुबह और दोपहर में घर की सफाई करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
 

Vastu Tips: नमक के इन उपायों से दूर होगा वास्तु दोष, आर्थिक तंगी और गृह कलेश से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2025 Vastu Tips For Happiness and Prosperity
मुख्य द्वार का महत्व - फोटो : adobe stock
मुख्य द्वार का महत्व
मुख्य द्वार को वास्तु में बेहद महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। मुख्य द्वार के पास या दक्षिण-पूर्व दिशा में कभी भी जूते-चप्पल की रैक नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सकती है। मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति लगाना शुभ माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकता है और घर में सकारात्मकता बनाए रखता है।
विज्ञापन
New Year 2025 Vastu Tips For Happiness and Prosperity
वास्तु टिप्स - फोटो : Adobe Stock
इन वास्तु उपायों को नए साल की शुरुआत से पहले अपनाकर आप अपने जीवन में सुख, शांति और सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सही दिशा में वस्तुओं का रख-रखाव और स्वच्छता का ध्यान रखने से नकारात्मक ऊर्जाओं का प्रभाव समाप्त हो जाता है। साथ ही घर में सकारात्मक माहौल बनता है। नए साल की शुरुआत एक सकारात्मक ऊर्जा के साथ करने से पूरे वर्ष आपके जीवन में समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed