{"_id":"5f8d86e58ebc3e9baf5ce62d","slug":"measures-to-get-rid-of-money-problem-and-to-remove-vaastu-dosha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips: इन चार चीजों की वजह से नहीं टिकता पैसा, करें यह उपाय","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Tips: इन चार चीजों की वजह से नहीं टिकता पैसा, करें यह उपाय
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
vastu tips
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुख-सुविधाएं और धन हर कोई चाहता है। लेकिन किसी कारणवश परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं कि व्यक्ति पैसे को लेकर बहुत परेशान हो जाता है, तमाम प्रयासों के बावजूद आर्थिक समस्याएं दूर नहीं होती है घर में पैसों को लेकर तंगी रहती है। धन संचय नहीं हो पाता है खर्च बढ़ जाते हैं। कई बार हम घर के वास्तु दोष पर ध्यान नहीं देते हैं जिसके कारण धन संबंधित परेशानियां होने लगती है। वास्तु के कुछ उपाय करके आप धन संबंधित समस्याओं से राहत पा सकते हैं जानते हैं कि किन कारणों से होती है धन संबंधित समस्याएं क्या करने चाहिए उपाय...
2 of 4
तिजोरी को सही दिशा में रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसे रखने के स्थान का सही दिशा में होना बहुत आवश्यक होता है। अगर आपकी तिजोरी या पैसे रखने की अलमारी गलत दिशा की ओर खुलती है तो भी धन नहीं टिकता है। इसलिए पैसे रखने की अलमारी को इस तरह से रखना चाहिए कि उसका मुख उत्तर दिशा की ओर खुले। वास्तु में उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है। इससे फालतू खर्चों में कमी आती है जिससे धन संचय होने लगता है।
3 of 4
फालतू पानी न बहाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
जिन लोगों के घर में हर समय पानी बहता रहता है या फिर नल से टपकता रहता है वहां भी पैसा नहीं टिकता है। कहते हैं कि पानी का तरह पैसा भी बहता चला जाता है। इसलिए घर के नल को हमेशा बंद रखना चाहिए। पानी का ज्यादा उपभोग नहीं करना चाहिए। अगर आपका नल टूटने के कारण टपक रहा है तो उसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
घर में टूटी चीजें या फिर टूटा हुआ शीशा न रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : social media
घर में टूटा हुआ शीशा या कबाड़ रखने से भी घर नें नेगेटिविटी बढ़ती है जिसके कारण आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती है इसलिए घर में टूटी हुई चीजों को नहीं रखना चाहिए। अपने घर की छत पर कभी भी कू़ड़ा इकट्ठा न होने दें। इससे धन संबंधित परेशानियां होती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।